शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, निवेशकों में सतर्कता का माहौल

बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स हल्की बढ़त में आईटी शेयरों में दबाव, FMCG और पावर सेक्टर संभाले हुए RVNL और Axis Bank जैसे स्टॉक्स पर निवेशकों की खास नजर

Buisness news: भारतीय शेयर बाजार में शुक्रवार की शुरुआत कुछ खास जोश के साथ नहीं हुई। वैश्विक संकेतों और कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच निवेशकों ने फिलहाल संभलकर कदम रखना बेहतर समझा है। शुरुआती कारोबार में BSE Sensex करीब 34 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 78,023 के आसपास ट्रेड करता दिखा, जबकि NSE Nifty 50 हल्की गिरावट के साथ 24,179 के स्तर पर फिसल गया। बाजार का मूड मिला-जुला रहा जहां करीब 1,628 शेयरों में तेजी दिखी, वहीं 738 में गिरावट रही।

 

किन शेयरों में रही सबसे ज्यादा हलचल

आज बाजार में कुछ चुनिंदा शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। ITC Limited और NTPC Limited बढ़त के साथ ट्रेड करते नजर आए। इसके अलावा Trent Limited, ONGC और Adani Enterprises में भी खरीदारी का माहौल बना रहा। वहीं दूसरी ओर आईटी सेक्टर पर दबाव साफ दिखाई दिया। Wipro, HCL Technologies और Tech Mahindra के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इनके अलावा HDFC Life Insurance और Tata Consumer Products में भी बिकवाली देखने को मिली।

 

Buisness news: आज इन स्टॉक्स पर रखें नजर

Rail Vikas Nigam Limited (RVNL), कंपनी के लिए बड़ी खबर है, भद्रक-विजयनगरम सेक्शन में तीसरी और चौथी रेल लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट में यह सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) बनकर उभरी है। करीब ₹967 करोड़ के इस प्रोजेक्ट से निवेशकों का ध्यान इस स्टॉक पर बना रहेगा।

Buisness news:  Axis Bank

बैंक का बोर्ड 25 अप्रैल को फंड जुटाने के विकल्पों पर चर्चा करेगा। इसी दिन तिमाही और सालाना नतीजे भी जारी होंगे, इसलिए इस स्टॉक में हलचल रह सकती है।

 

CESC Limited

कंपनी ने विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट्स के लिए चार कंपनियों के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) किए हैं। इससे भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद बढ़ी है।

 

Kalyani Steels

कंपनी के CFO बाल मुकुंद माहेश्वरी ने इस्तीफा दे दिया है, जो 8 मई से लागू होगा। इस खबर का असर शेयर पर देखने को मिल सकता है।

 

क्या समझें निवेशक?

Buisness news: कुल मिलाकर बाजार फिलहाल ‘वेट एंड वॉच’ मोड में है। ग्लोबल संकेत और कंपनियों के नतीजे आगे की दिशा तय करेंगे। ऐसे में निवेशकों के लिए जल्दबाजी से बचना और सोच-समझकर निवेश करना ज्यादा समझदारी भरा कदम होगा।

 

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैवलर की टक्कर से तीन की मौत

Related Articles

Back to top button