पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की रेड, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जांच तेज

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन सौदों में गड़बड़ी के आरोपों की जांच तेज कई शहरों में एक साथ छापेमारी, कारोबारियों के ठिकाने भी शामिल

Punjab news: चंडीगढ़ में शुक्रवार सुबह उस वक्त हलचल मच गई जब Enforcement Directorate (ED) की टीम ने पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री Sanjeev Arora के घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और जमीन से जुड़े पुराने मामलों में कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है। लुधियाना स्थित उनके आवास पर सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची, जहां सुरक्षा के लिए केंद्रीय बल भी तैनात किया गया।

 

कई शहरों में एक साथ कार्रवाई

सूत्रों के मुताबिक ED की यह रेड सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि कई शहरों में एक साथ की गई। Ludhiana, Jalandhar, Gurugram और Chandigarh में कुल 13 लोकेशनों पर छापेमारी हुई। इसमें संजीव अरोड़ा के साथ उनके कारोबारी सहयोगी हेमंत सूद और चंद्रशेखर अग्रवाल के घर और दफ्तर भी शामिल हैं।

 

Punjab news: मंत्री ने क्या कहा?

ED की कार्रवाई के बाद संजीव अरोड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वह एक जिम्मेदार नागरिक हैं और जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही उन्हें भरोसा है कि सच्चाई सामने आएगी।

Punjab news:  किन आरोपों में जांच?

ED के मुताबिक यह जांच Foreign Exchange Management Act (FEMA) के तहत की जा रही है। आरोप है कि अरोड़ा की कंपनी Hampton Sky Realty Limited में जमीन के इस्तेमाल में गड़बड़ी, शेयर बाजार में हेरफेर, हवाला और दुबई से पैसों की अवैध एंट्री जैसे मामलों में अनियमितताएं हुई हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि अवैध सट्टेबाजी और हवाला के जरिए आए पैसे को रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में लगाया गया। फिलहाल ED दस्तावेजों और बैंक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। अभी तक किसी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

 

बेटे और कंपनी भी जांच के घेरे में

कंपनी के मौजूदा MD और अरोड़ा के बेटे काव्य अरोड़ा के ठिकानों पर भी तलाशी ली गई है। बताया जा रहा है कि कंपनी पहले Ritesh Properties and Industries Limited के नाम से जानी जाती थी और अब बड़े स्तर पर रियल एस्टेट और इंफ्रा प्रोजेक्ट्स में काम कर रही है।

 

पहले भी हुई थी ED की कार्रवाई

Punjab news: गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले ED ने Ashok Mittal के ठिकानों पर भी रेड की थी। जालंधर, फगवाड़ा और गुरुग्राम में करीब 10 जगहों पर छापेमारी कर वित्तीय रिकॉर्ड जब्त किए गए थे। उस मामले में भी मनी लॉन्ड्रिंग और आर्थिक गड़बड़ियों की जांच चल रही है। कुल मिलाकर, पंजाब में ED की लगातार कार्रवाई से राजनीतिक और कारोबारी हलकों में हलचल बढ़ गई है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, निवेशकों में सतर्कता का माहौल

Related Articles

Back to top button