Tamilnadu news: तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं और महंगाई पर फोकस
तमिलनाडु चुनाव के लिए बीजेपी का बड़ा संकल्प पत्र महिलाओं और महंगाई पर फोकस, कई बड़े वादे DMK सरकार पर नड्डा का तीखा हमला

Tamilnadu news: बीजेपी ने मंगलवार को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया। इस मौके पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। तमिल नव वर्ष के अवसर पर घोषणापत्र जारी करते हुए नड्डा ने इसे जनता के लिए एक सकारात्मक और शुभ शुरुआत बताया।
महिलाओं और आम लोगों के लिए बड़े वादे
बीजेपी ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं और मध्यम वर्ग को ध्यान में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं। पार्टी ने वादा किया है कि घर की महिला मुखिया को हर महीने 2,000 रुपये दिए जाएंगे, साथ ही साल में तीन मुफ्त LPG सिलेंडर भी मिलेंगे। इसके अलावा महंगाई से राहत देने के लिए हर परिवार को एक बार में 10,000 रुपये देने की बात कही गई है।
Tamilnadu news: स्कूटर, घर और घरेलू सहायता पर जोर
घोषणापत्र में महिलाओं को ई-स्कूटर खरीदने के लिए 25,000 रुपये की सब्सिडी देने का वादा किया गया है। पहली बार घर खरीदने वाली महिलाओं को 3% स्टाम्प ड्यूटी में छूट मिलेगी। इसके साथ ही घरेलू सहायता के तहत 10,000 रुपये की एकमुश्त राशि और 8,000 रुपये के घरेलू सामान के कूपन देने की भी घोषणा की गई है।
Tamilnadu news: परंपरा और संस्कृति को भी मिला स्थान
बीजेपी ने जलीकट्टू से जुड़े पशुपालकों को हर महीने 2,000 रुपये की मदद देने का वादा किया है। साथ ही किसी प्रतिभागी की मौत होने पर 10 लाख रुपये की सहायता राशि देने का प्रस्ताव रखा गया है। बड़े मंदिरों में स्थानीय लोगों के लिए रोजाना दो घंटे का विशेष दर्शन स्लॉट और पारंपरिक कार्तिगई दीपम अनुष्ठानों को जारी रखने की बात भी कही गई है।
DMK सरकार पर साधा निशाना
Tamilnadu news: जेपी नड्डा ने कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर DMK सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में नशे से जुड़े अपराध बढ़े हैं और सरकार इन पर नियंत्रण पाने में विफल रही है। साथ ही DMK पर परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए उसे “भ्रष्टाचार का रक्षक” बताया। फिलहाल, बीजेपी का यह संकल्प पत्र साफ तौर पर महिलाओं, महंगाई और सांस्कृतिक मुद्दों को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में श्रमिक प्रदर्शन पर सरकार का बड़ा बयान, ‘बाहरी तत्वों’ की साजिश का शक



