Mp news: पत्नी-बच्चों से बिछड़ने का दर्द नहीं सह पाया युवक, वीडियो बनाकर की आत्महत्या

पत्नी और बच्चों से अलग रहने का दर्द नहीं सह पाया युवक आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप पुलिस जांच में जुटी, जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की आशंका

Mp news: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रायपुर कर्चुलियान इलाके में एक युवक ने भावुक वीडियो बनाने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहने के कारण गहरे मानसिक तनाव में था। मृतक की पहचान चंदन पारसी के रूप में हुई है। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी पीड़ा जाहिर की। वीडियो में चंदन ने कहा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए तरस गया है और पिछले चार दिनों से उसने खाना तक नहीं खाया।

 

वीडियो में लगाए गंभीर आरोप

चंदन ने वीडियो में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। उसका कहना था कि जब भी वह अपनी पत्नी और बच्चों को वापस लाने की कोशिश करता था, तो उसे धमकाया जाता था। उसने अपनी मौत के लिए ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग भी की।

 

Mp news: 6 साल से चल रहा था विवाद

जानकारी के मुताबिक, चंदन की शादी करीब 6 साल पहले कंचन पारसी से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। चंदन चित्रकूट का रहने वाला था और रीवा में अपनी मां के साथ रह रहा था, जबकि उसकी पत्नी अपने मायके रायपुर में रह रही थी। परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष उसे पत्नी और बच्चों से मिलने नहीं देता था और उस पर झूठे आरोप लगाता था, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया था।

 

जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Mp news: पुलिस के अनुसार, चंदन का शव सीतापुर मोड़ के पास मिला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए ससुराल पक्ष से भी पूछताछ करेगी।

 

यह भी पढ़ें: Tamilnadu news: तमिलनाडु चुनाव: बीजेपी ने जारी किया संकल्प पत्र, महिलाओं और महंगाई पर फोकस

Related Articles

Back to top button