उज्जैन में दर्दनाक हादसा: 3 साल का बच्चा 70 फीट गहरे बोरवेल में गिरा, रेस्क्यू जारी
मासूम 70 फीट गहरे बोरवेल में फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर, ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा राजस्थान से आए परिवार का बच्चा, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Mp news: उज्जैन से करीब 75 किमी दूर बड़नगर क्षेत्र के झालरिया गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां 3 साल का मासूम बच्चा करीब 70 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
परिवार के साथ राजस्थान से आया था बच्चा
बताया जा रहा है कि बच्चा अपने परिवार के साथ राजस्थान के पाली जिले से यहां भेड़ चराने आया था। खेलते-खेलते वह पलदूना रोड पर खुले बोरवेल के पास पहुंच गया। मां ने उसे देखा जरूर, लेकिन तब तक बच्चा बोरवेल में गिर चुका था। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
Mp news: प्रशासन की टीमें रेस्क्यू में जुटीं
घटना की सूचना मिलते ही SDRF और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। बच्चे को बचाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदा जा रहा है, जिसकी खुदाई करीब 40 फीट तक हो चुकी है। साथ ही कैमरे के जरिए बच्चे पर नजर रखी जा रही है और पाइप से ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है।
Mp news: कैसे हुआ हादसा?
प्रशासन के मुताबिक, बोरवेल पर ढक्कन रखा हुआ था, लेकिन उस पर रखा पत्थर भेड़ के टकराने से हट गया। इसी दौरान बच्चे ने ढक्कन खोला और अंदर झांकते समय हादसे का शिकार हो गया।
मौके पर मौजूद प्रशासन और स्थानीय लोग
Mp news: मौके पर कलेक्टर और एसपी सहित पुलिस और प्रशासन की पूरी टीम मौजूद है। स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं। फिलहाल सभी की नजर इस ऑपरेशन पर टिकी है और बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़ें: कटिहार में ‘डेटा तस्करी’ का भंडाफोड़: प्लास्टिक व्यापारी निकला साइबर गिरोह का सप्लायर



