मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच ट्रंप की पहल, इजरायल से हमले कम करने की अपील

ट्रंप की अपील के बाद बदल सकते हैं हालात इजरायल-लेबनान तनाव के बीच कूटनीतिक कोशिशें तेज UN में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में लेबनान

Iran crisis: वॉशिंगटन/तेल अवीव/बेरूत से बड़ी खबर सामने आई है, जहां अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu से फोन पर बातचीत कर लेबनान पर हमले कम करने की अपील की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप का मानना है कि ऐसा करने से अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्धविराम वार्ता को सफल बनाने में मदद मिल सकती है।

बातचीत के बाद क्या बदलेगा माहौल?

गौरतलब है कि इससे कुछ घंटे पहले ही नेतन्याहू ने कहा था कि इजरायल लेबनान पर ‘पूरी ताकत’ से हमला जारी रखेगा। इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई थी। ईरान की तरफ से भी चेतावनी दी गई थी कि अगर हमले नहीं रुके तो वह सीजफायर समझौते से पीछे हट सकता है। हालांकि ट्रंप और नेतन्याहू की बातचीत के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि इजरायल अपने हमलों पर विराम लगा सकता है, जिससे हालात कुछ हद तक शांत हो सकते हैं।

Iran crisis: लेबनान से बातचीत के लिए नेतन्याहू का आदेश

तनाव के बीच नेतन्याहू ने अपने कैबिनेट को लेबनान के साथ सीधी बातचीत शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लेबनान की तरफ से कई बार बातचीत की मांग की गई थी, जिसके बाद अब यह कदम उठाया जा रहा है। इस बातचीत का मुख्य मकसद हिज्बुल्लाह के हथियारों को खत्म करना और दोनों देशों के बीच स्थायी शांति स्थापित करना बताया जा रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में शिकायत करेगा लेबनान

Iran crisis: वहीं लेबनान के प्रधानमंत्री Nawaf Salam ने साफ कहा है कि उनका देश इजरायल के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराएगा। उनका आरोप है कि हालिया हमलों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है, जो अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार राजधानी बेरूत में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और हथियारों को सिर्फ अधिकृत बलों तक सीमित करने के लिए कदम उठा रही है।

 

यह भी पढ़ें: नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशियों को निशाना बनाकर हो रही थी करोड़ों की ठगी

Related Articles

Back to top button