ईरान-इजरायल जंग में बड़ा मोड़: इस्फहान पर 5वां हमला, अमेरिका को भारी नुकसान का दावा

ईरान पर पांचवीं बार हमला, जंग तेज रेस्क्यू ऑपरेशन में अमेरिकी विमान गिराने का दावा 36 घंटे में भारी नुकसान, जंग का रुख बदलने के संकेत

Iran crisis: मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जंग और तेज हो गई है। रविवार को इजरायल और अमेरिका ने ईरान के इस्फहान परमाणु केंद्र को लगातार पांचवीं बार निशाना बनाया। इस हमले के दौरान अमेरिका ने अपने एक मिसिंग पायलट को सुरक्षित बाहर निकालने का दावा किया है।

 

ईरान का पलटवार और बड़ा दावा

वहीं ईरान ने पलटवार करते हुए बड़ा दावा किया है। ईरान के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उसने अमेरिका के दो C-130 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट और दो ब्लैक सी-हॉक हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं। इस घटना के बाद इस्फहान के पास से हेलीकॉप्टर और विमान के मलबे के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनसे अमेरिका को हुए नुकसान की चर्चा तेज हो गई है।

 

वीडियो से बढ़ी हलचल

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्फहान परमाणु केंद्र के पास गिरे इन अमेरिकी विमानों और हेलीकॉप्टरों का वीडियो भी जारी किया गया है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि ये हेलीकॉप्टर शनिवार को गिराए गए या रविवार को, लेकिन मलबे की तस्वीरों ने अमेरिका के नुकसान की आशंकाओं को और मजबूत कर दिया है।

 

36 घंटे में भारी नुकसान का दावा

ईरान का कहना है कि बीते 36 घंटों में उसने अमेरिका को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। इस दौरान दो F-15E फाइटर जेट, एक A-10 एयरक्राफ्ट, कई हेलीकॉप्टर और ड्रोन को मार गिराने का दावा किया गया है। इनमें ब्लैक सी-हॉक, चिनूक हेलीकॉप्टर और MQ-9 ड्रोन भी शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन अगर यह सच साबित होता है तो यह जंग का रुख बदल सकता है।

Related Articles

Back to top button