3 दशकों बाद इटली के गांव में गूंजी नन्हीं परी की किलकारियाँ
3 दशकों बाद इटली के गांव में जन्मी नन्हीं परी लारा पीएम मेलोनी ने लारा के लिए घोषित किया बेबी बोनस जन्म दर घटने के बावजूद इटली में खुशियों का पल

Italy: इटली के छोटे से गांव पगलियारा देई मारसी में एक खुशी का माहौल छा गया है। पिछले 30 सालों में इस गांव में कोई बच्चा नहीं हुआ था, लेकिन अब नन्हीं लारा के जन्म ने पूरे गांव को खुशियों से भर दिया है।
लारा का जन्म, पूरे गांव में जश्न
लारा की मां 42 साल और पिता 56 साल के हैं। उनके इस खास पल को लेकर गांव के लोग उत्साह से भर गए हैं। नन्हीं परी के स्वागत में पूरा गांव एकजुट होकर जश्न मना रहा है।
इटली में घटती जन्म दर का बड़ा उदाहरण
पगलियारा देई मारसी इटली में जन्म दर में गिरावट का साफ उदाहरण है। देश में पिछले कई सालों से जन्म दर कम हो रही है। 2024 में इटली में जन्म दर सिर्फ 3,69,944 रह गई थी, जबकि प्रजनन दर 1.18 तक गिर गई।
जन्म दर क्यों कम हो रही है?
विशेषज्ञों का कहना है कि इटली में महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान काम छोड़ना पड़ता है, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। इसी वजह से महिलाएं बच्चे पैदा करने में हिचकिचाती हैं।
पीएम मेलोनी का बेबी बोनस
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने जन्म दर बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। लारा के माता-पिता को 1000 यूरो (~1 लाख रुपये) का बेबी बोनस मिलेगा। इसके अलावा, लारा की परवरिश के लिए हर महीने 370 यूरो (~37 हजार रुपये) भी दिए जाएंगे।



