मीरा भायंदर चुनाव: NCP उम्मीदवार जावेद पठान का निधन
मीरा भायंदर चुनाव से पहले NCP उम्मीदवार जावेद पठान का निधन नॉमिनेशन के कुछ घंटे बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा सियासी गलियारों में शोक की लहर, सभी दलों ने संवेदना व्यक्त की

Maharshtara: मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव से पहले एक दुखद खबर सामने आई है। NCP के उम्मीदवार जावेद पठान का आज दोपहर निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक, जावेद पठान ने आज ही वार्ड नंबर 22 से एनसीपी के टिकट पर अपना नॉमिनेशन दाखिल किया था।
मौत की वजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जावेद पठान को नॉमिनेशन दाखिल करने के कुछ ही घंटे बाद दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। वह 66 वर्ष के थे।
घटनाक्रम
आज सुबह लगभग 10 से 11 बजे के बीच जावेद पठान ने वार्ड 22 से अपना नॉमिनेशन दाखिल किया। नॉमिनेशन के कुछ ही घंटों बाद दोपहर करीब 3:30 बजे मीरा रोड के हैदरी चौक इलाके में अचानक उनका दिल का दौरा पड़ा। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मीरा-भायंदर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी राजनीतिक दलों ने जावेद पठान के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।



