बांग्लादेश में 10 दिन में तीसरे हिंदू युवक की हत्या, मयमनसिंह में बढ़ी हिंसा
बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ती हिंसा 10 दिनों में तीसरे हिंदू युवक की हत्या, मयमनसिंह में गोली मारकर किया गया कत्ल कपड़ा कारखाने में वारदात अंसार सदस्य बजेन्द्र बिस्वास की सहकर्मी ने की गोली मारकर हत्या पहले भी हो चुकी हैं हत्याएं ढाका में अमृत मंडल की हत्या के बाद और बढ़ी हिंदू समुदाय की चिंता

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बीते 10 दिनों में तीसरे हिंदू युवक की हत्या से हालात और गंभीर हो गए हैं। ताजा मामला मयमनसिंह जिले का है, जहां 42 वर्षीय हिंदू युवक बजेन्द्र बिस्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह वही मयमनसिंह जिला है, जहां 18 दिसंबर को दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या के बाद बीच चौराहे पर शव जला दिया गया था। अब एक और हत्या ने इलाके में तनाव बढ़ा दिया है। जानकारी के मुताबिक, मयमनसिंह के भालुका इलाके में स्थित एक कपड़ा कारखाने में काम करने वाले बजेन्द्र बिस्वास को उसके ही एक सहकर्मी ने बंदूक से गोली मार दी। बताया जा रहा है कि बजेन्द्र बिस्वास अंसार बल का सदस्य भी था। अंसार बांग्लादेश का एक अर्धसैनिक बल है, जो ग्राम रक्षा इकाई के रूप में कार्य करता है।
तीन दिन पहले भी हुई थी हत्या
इससे पहले करीब तीन दिन पहले राजधानी ढाका में अमृत मंडल नामक युवक की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उस पर हफ्ता मांगने का शक जताया गया था। लगातार हो रही इन घटनाओं से बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कई इलाकों में हिंदुओं के घरों को निशाना बनाए जाने और आगजनी की घटनाओं की भी खबरें सामने आ रही हैं, जिससे भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।



