पुतिन आज भारत आएंगे, S-500 डील पर हो सकती है बड़ी चर्चा
भारत-रूस रिश्तों में नई मजबूती की तैयारी पुतिन की भारत यात्रा से बड़े डिफेंस सौदों की उम्मीद S-500 से लेकर Su-57 तक, हाई-टेक हथियारों पर होगी चर्चा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज भारत पहुँच रहे हैं। इसी बीच भारतीय मूल के रूसी डेपुटेट अभय कुमार सिंह ने मॉस्को–दिल्ली के रिश्तों को “मज़बूत और भरोसेमंद” बताते हुए भारत को S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम खरीदने की सलाह दी है। यह रूसी सेना की सबसे एडवांस्ड एयर-डिफेंस तकनीक मानी जाती है। खास बात यह है कि रूस ने S-500 सिस्टम भारत को ऑफिशियल तौर पर ऑफर भी किया है, और पुतिन के दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच इस पर बातचीत होने की संभावना है।
पुतिन के साथ बड़ी रूसी टीम भी पहुंचेगी
अभय कुमार सिंह के मुताबिक, पुतिन के साथ रूस से एक हाई-लेवल टीम भी आ रही है। रूसी हेल्थ मिनिस्टर भी डेलिगेशन का हिस्सा होंगे, हेल्थ सेक्टर में नई पार्टनरशिप पर बातचीत होगी, हथियारों, गोला-बारूद और एडवांस्ड डिफेंस टेक्नोलॉजी पर भी विस्तृत चर्चा होगी, उन्होंने कहा, “टेक्नोलॉजी तेजी से आगे बढ़ रही है। हमारे पास नए हथियार आ रहे हैं। भारत को रूस के साथ और मज़बूत कॉन्ट्रैक्ट साइन करने चाहिए।”
कौन हैं अभय कुमार सिंह?
व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी (URP) के मेंबर, रूस के कुर्स्क रीजन से दो बार चुने गए डेपुटेट (भारत में विधायक जैसा पद), मूल रूप से पटना, बिहार के रहने वाले, 1991 में मेडिसिन की पढ़ाई के लिए रूस गए। पुतिन को पहली बार पढ़ाई के दिनों में देखा और उनसे प्रभावित होकर राजनीति में आए रूस की कड़ी ठंड के कारण कभी इंडिया लौटने वाले थे, लेकिन उनकी डीन एलेना (जिन्हें वह मां जैसा मानते हैं) के समझाने पर वहीं रुक गए, आज वह कुर्स्क में बस चुके हैं और स्थानीय राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं।
भारत-रूस डिफेंस डील पर निगाहें
पुतिन दो दिनों की भारत यात्रा पर हैं। इस दौरान कई बड़े रक्षा और व्यापारिक समझौते होने की उम्मीद है। रूसी पक्ष ने भारत को, Su-57 फिफ्थ-जेनरेशन फाइटर जेट, S-500 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, जैसे हाई-टेक हथियार ऑफर किए हैं।



