मुन्‍नार पंचायत चुनाव में सबसे दिलचस्प नाम, BJP की उम्मीदवार ‘सोनिया गांधी’

केरल के मुन्‍नार पंचायत चुनाव में सोनिया गांधी नाम की BJP उम्मीदवार बनी चर्चा का केंद्र। कांग्रेस परिवार में जन्मी सोनिया शादी के बाद BJP से जुड़ीं और अब मैदान में हैं। नाम और राजनीतिक सफर ने इस मुकाबले को सबसे दिलचस्प बना दिया है।

केरल में स्थानीय निकाय चुनाव नज़दीक हैं और इडुक्की जिले के मुन्‍नार पंचायत में एक नाम हर तरफ चर्चा में है, भाजपा उम्मीदवार सोनिया गांधी।नाम सुनते ही लोग चौंक जाते हैं, क्योंकि दिमाग में तुरंत पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का नाम आता है। लेकिन यह कोई गलती या अफवाह नहीं, बल्कि एक असली संयोग है। और यही संयोग इस चुनाव को बेहद दिलचस्प बना रहा है।

 

कांग्रेस परिवार में जन्म… BJP उम्मीदवार कैसे बनीं?

इस सोनिया गांधी की कहानी उनकी पहचान जितनी ही अनोखी है। उनका जन्म एक मजबूत कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले परिवार में हुआ था। उनके पिता दिवंगत दुरे राज, कांग्रेस के वरिष्ठ स्थानीय नेता थे। कांग्रेस की नेता सोनिया गांधी के प्रति सम्मान के चलते उन्होंने अपनी बेटी का नाम भी सोनिया गांधी रखा। लेकिन राजनीति में समीकरण कब बदल जाएं, कोई नहीं जानता। शादी के बाद सोनिया गांधी अपने पति के राजनीतिक रुख से प्रभावित होती चली गईं। उनके पति सुभाष, बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और पंचायत के जनरल सेक्रेटरी भी। धीरे-धीरे सोनिया भी भाजपा से जुड़ गईं और आज वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं।

 

मुन्‍नार पंचायत में रोमांचक मुकाबला

इस चुनाव में सोनिया गांधी का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मंजुला रमेश से है। वोटिंग के दौरान एक दिलचस्प स्थिति भी बन सकती है मतपत्र पर लिखा होगा: “Sonia Gandhi (BJP)”, मतदाता पहली नज़र में भ्रमित भी हो सकते हैं, और यही इस चुनाव को सबसे ज्यादा चर्चा में बनाए हुए है।

 

केरल स्थानीय निकाय चुनाव 2025 — एक नज़र में

चुनाव दो चरणों में: 9 और 11 दिसंबर 2025, मतगणना: 13 दिसंबर, सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान, पहले चरण में शामिल जिले: तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, अलप्पुझा, एर्नाकुलम, दूसरे चरण में: त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर, कासरगोड़, कुल उम्मीदवार: 1,199, जिनमें ग्राम पंचायत, ब्लॉक पंचायत, जिला पंचायत, नगर पालिका और नगर निगम शामिल, रिज़ल्ट: ट्रेंड 2025 पोर्टल पर रियल-टाइम अपडेट।

Related Articles

Back to top button