Russia-Ukraine War Update: काला सागर में रूसी टैंकर पर ड्रोन हमला
काला सागर में रूसी तेल टैंकर ‘विराट’ पर ड्रोन हमला। चालक दल ने रेडियो पर मदद की पुकार की। यूक्रेन ने हमले की जिम्मेदारी ली, रूस के ‘छाया बेड़े’ को निशाना बनाया।

Russia Ukraine war: शनिवार को काला सागर में एक मानवरहित समुद्री वाहन (यूएवी) ने रूसी तेल टैंकर ‘विराट’ पर हमला किया। यह वही टैंकर है जिस पर शुक्रवार रात विस्फोट भी हुए थे। टैंकर के चालक दल ने रेडियो पर मदद के लिए कॉल करते हुए कहा, “यह विराट है। मदद चाहिए! ड्रोन हमला! मेडे!” तुरकी के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि टैंकर पर शनिवार सुबह फिर से ड्रोन हमला हुआ। यूक्रेन की सुरक्षा सेवाओं (एसबीयू) ने हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि उनका लक्ष्य रूस के ‘छाया बेड़े’ को नुकसान पहुंचाना था।
यूक्रेन का आरोप:
वेबसाइट वेसलफाइंडर के मुताबिक, दोनों टैंकरों पर गाम्बिया का झंडा लगा है और ये रूसी बंदरगाहों से तेल ले जा रहे थे, जबकि पश्चिमी प्रतिबंधों के तहत ऐसा करना मना है। यूक्रेन का कहना है कि रूस का ये छाया बेड़ा प्रतिबंधों की अवहेलना करके युद्ध के लिए धन जुटा रहा है। अनुमान है कि लक्षित टैंकरों में लगभग 70 मिलियन डॉलर का तेल था।



