ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने गुपचुप शादी की, 124 साल में बने पहले पीएम पति

ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज ने राजधानी कैनबरा में अपनी पार्टनर जोड़ी हेडन से गुपचुप शादी की। यह शादी संघीय शासन के 124 साल के इतिहास में पद पर रहते हुए की जाने वाली पहली शादी है। समारोह में सिर्फ चुनिंदा मेहमान शामिल हुए और बाद में ही इसकी जानकारी सार्वजनिक हुई।

Australian pm news: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने शनिवार को राजधानी कैनबरा स्थित अपने आधिकारिक आवास ‘द लॉज’ में अपनी लंबी समय से पार्टनर जोड़ी हेडन से शादी कर ली। यह शादी बेहद निजी थी और केवल चुनिंदा मेहमानों ने ही इसमें हिस्सा लिया। अल्बनीज ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर शादी की तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए।

 

124 साल में पहली बार ऐसा

ऑस्ट्रेलिया के संघीय शासन के 124 साल के इतिहास में कोई भी प्रधानमंत्री अपने पद पर रहते हुए शादी नहीं कर पाया था। अल्बनीज इस रिकॉर्ड को तोड़ने वाले पहले पीएम बन गए। शादी के समारोह में लगभग 60 लोग शामिल हुए, जिनमें ऑस्कर विजेता अभिनेता रसेल क्रो और कई कैबिनेट मंत्री भी मौजूद थे। समारोह की कोई मीडिया कवरेज नहीं हुई, और शादी की खबर सार्वजनिक होने के बाद ही सामने आई।

 

शादी के बाद की खुशी और बयान

शादी के बाद दंपति ने साझा बयान में कहा, “हम अपने परिवार और सबसे करीबी दोस्तों के सामने अपना प्यार और जीवन भर साथ निभाने का वादा करके बेहद खुश हैं। जोड़ी ने खुद अपने वचन लिखे थे। उनका कुत्ता टोटो रिंग बेयरर बना, जबकि हेडन की 5 साल की भतीजी एला फूल बिखेरने वाली फूल गर्ल बनी।” 62 वर्षीय अल्बनीज, जो तलाकशुदा और एक वयस्क बेटे के पिता हैं, ने पिछले साल वैलेंटाइन डे पर ही हेडन को ‘द लॉज’ में प्रपोज किया था। शुरू में बड़ी शादी मई 2025 में होने वाले चुनाव के बाद आयोजित करने की योजना थी, लेकिन सुरक्षा और राजनीतिक रणनीति के कारण इसे निजी रखा गया।

 

पहले ही कर चुके थे शादी की घोषणा

अल्बनीज ने सिडनी के एक रेडियो शो में बताया था कि वे अपने निजी मित्र और कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भी न्योता देना चाहते थे। लेकिन पार्टी के रणनीतिकारों ने बड़े समारोह को चुनाव से पहले उचित नहीं माना। इस शादी का समय संसद के सत्र के खत्म होने के दो दिन बाद रखा गया। अल्बनीज और हेडन की मुलाकात पहली बार 2020 में मेलबर्न के एक बिजनेस डिनर के दौरान हुई थी।

Related Articles

Back to top button