एयरस्पेस लॉक, फाइटर जेट्स तैयार! अमेरिका-वेनेजुएला में युद्ध के कगार पर दुनिया

वेनेजुएला के ऊपर और आसपास का एयरस्पेस पूरी तरह बंद ट्रंप के आदेश के बाद अमेरिकी फाइटर जेट्स हाई अलर्ट पर 48 घंटे में तय होगा,दुनिया युद्ध देखेगी या शांति

Donald Trump: अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद वेनेजुएला का एयरस्पेस पूरी तरह लॉक कर दिया गया है। आसपास के कई रूट भी बंद कर दिए गए हैं, जिसकी वजह से इंटरनेशनल एयरलाइंस ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिका किसी भी वक्त वेनेजुएला पर हमला कर सकता है। ट्रंप ने वेनेजुएला के ड्रग नेटवर्क पर सख्त चेतावनी जारी की है। बताया जा रहा है कि आज ही ट्रंप और वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, और उसके तुरंत बाद अमेरिकी फाइटर जेट्स को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

यानी ट्रंप के अगले आदेश मिलते ही अमेरिकी फाइटर प्लेन टेक-ऑफ कर सकते हैं। इसका मतलब है कि दुनिया में एक नया वॉर फ्रंट किसी भी क्षण खुल सकता है। रूस-यूक्रेन युद्ध पहले से चल रहा है, और अब ग्लोबल नज़रें भारत की राजधानी नई दिल्ली पर टिक गई हैं।

क्योंकि 4 तारीख से शुरू होने वाली मीटिंग में तय होगा कि आने वाले दिनों में दुनिया युद्ध की तरफ बढ़ेगी या शांति की तरफ। आने वाले 48 घंटे बेहद अहम माने जा रहे हैं।

ट्रंप की चेतावनी साफ तौर पर ड्रग डीलरों, एयरलाइंस और पायलटों को संबोधित है, जिससे यह समझ आता है कि मादुरो सरकार पर अमेरिका का दबाव अब चरम पर पहुंच चुका है।

Related Articles

Back to top button