पश्चिम बंगाल में SIR को लेकर TMC बनाम चुनाव आयोग की टकराव तेज

चुनाव से ठीक पहले SIR को लेकर TMC और चुनाव आयोग आमने-सामने BLOs की मौतों पर TMC का बड़ा आरोप, EC की चुप्पी पर सवाल दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में TMC ने कहा “किसकी जिम्मेदारी है इन मौतों की?”

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले किए जा रहे SIR (Special Summary Revision) को लेकर TMC और चुनाव आयोग के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। TMC नेताओं ने शनिवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और BLOs की मौतों को बड़ा मुद्दा बनाते हुए चुनाव आयोग की चुप्पी पर सवाल खड़े किए। TMC नेता Derek O’Brien ने दावा किया कि अब तक 39 BLOs की मौत हो चुकी है और यह सीधा सवाल है कि इसकी जिम्मेदारी किसकी है? उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक BLO का कथित सुसाइड नोट भी पढ़कर सुनाया और आरोप लगाया कि आज भी BLOs पर चुनाव आयोग का भारी दबाव बना हुआ है।

TMC का कहना है कि वह इस गंभीर मामले को बार-बार उठा रही है, लेकिन इलेक्शन कमीशन मौन है। Derek O’Brien ने कहा कि उन्होंने आयोग के सामने पांच सवाल रखे थे, लेकिन उनमें से किसी का जवाब नहीं दिया गया।

 

“चुनाव आयोग जवाब नहीं दे रहा” – TMC

TMC सांसद साजिदा अहमद ने बताया कि शुक्रवार को उनकी टीम ने चुनाव आयोग से लंबी बैठक की, लेकिन आयोग ने उनके एक भी सवाल का जवाब नहीं दिया। TMC का आरोप है कि SIR के नाम पर पश्चिम बंगाल को टारगेट किया जा रहा है और इससे लोगों में डर का माहौल है। TMC का दावा है कि SIR के दबाव में कई BLO जान गंवा चुके हैं क्योंकि उन्हें इतना काम दिया गया कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से टूट गए। पार्टी ने यह मुद्दा लोकसभा में उठाने की भी बात कही।

 

“आपके हाथ खून से रंगे हैं” – TMC का सीधा आरोप

एक दिन पहले TMC नेताओं ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार से मुलाकात कर BLOs की मौतों की पूरी सूची सौंपी थी। TMC का आरोप है कि ये सभी मौतें सीधे तौर पर SIR की वजह से हुई हैं और चुनाव आयोग इस बदहाली की जिम्मेदारी से भाग नहीं सकता। TMC नेताओं ने कड़ा हमला करते हुए कहा, “आपके हाथ खून से रंगे हैं।”

Related Articles

Back to top button