गणेश चतुर्थी पर गौ-मांस काटते लड़की का Video Viral: फिर गौरक्षकों पर ही कर दिया हमला, 4 पहुंचे अस्पताल! देखें..!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गणेश चतुर्थी के दिन बड़ा विवाद हो गया। बिल्हा थाना क्षेत्र के डोड़कीभाठा ओडिया मोहल्ले में एक युवती के गौ-मांस काटने का वीडियो सामने आने के बाद गौ-रक्षकों और स्थानीय लोगों में झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवती और उसके पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 4 युवक घायल हो गए।
कैसे हुआ विवाद?
बुधवार को मोहल्ले की एक युवती गौ-मांस काट रही थी। स्थानीय युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विरोध करने पहुंचे गौ-रक्षकों ने इसे धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बताया। इसी बीच मोहल्ले के लोग भी सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई।
पुलिस पहुंची तो भड़का आक्रोश
हमले में घायल 4 युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तब तक माहौल तनावपूर्ण हो चुका था। गौ-रक्षक दल के कार्यकर्ता भी गांव पहुंच गए थे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाकर हालात काबू में किए और दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया।
केस दर्ज, युवती हिरासत में
पुलिस ने मौके से गौ-मांस जब्त कर लिया है। युवती समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। डीएसपी डीआर टंडन ने बताया कि गौ-रक्षकों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
पुलिस पर लापरवाही का आरोप
स्थानीय गौ-रक्षकों का कहना है कि उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं हुई। अगर पुलिस समय रहते पहुंच जाती तो हमला नहीं होता।
मोहल्ले वालों का दावा
वहीं, युवती के पक्ष का कहना है कि गाय की हत्या उन्होंने नहीं की। गाय पहले से मरी हुई थी और मवेशी पालक ने उन्हें मांस निकालने के लिए दिया था। उनका कहना है कि यह उनका पेशा है, लेकिन युवकों ने जानबूझकर माहौल बिगाड़ा।



