मौत का Live Video: शिव बने युवक की स्टेज पर गई जान, हार्ट अटैक नहीं, एक गलती बनी काल! देखें दहलाने वाला वीडियो..!

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में आयोजित डोल मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बुधवार रात तमकुहीराज कस्बे में मेले के दौरान भगवान शिव बने कलाकार की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, छत्रपति शिवाजी महाराज अखाड़ा की झांकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर निकाली जा रही थी। इस दौरान डीजे पर डांस कर रहा शिव का वेश धारण किए कलाकार थककर ट्रॉली पर लगे लोहे के पाइप पर बैठ गया। अचानक करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। मंच पर मौजूद साथी कलाकारों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह अचेत हो चुका था।

अस्पताल में मौत की पुष्टि

पुलिसकर्मी तुरंत कलाकार को तमकुहीराज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बेलवा निवासी 23 वर्षीय रामबहाल पुत्र गिरधारी के रूप में हुई। वह पिछले 10 सालों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकार की भूमिका निभा रहा था।

वीडियो में क्या दिख रहा है?

हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रैक्टर ट्रॉली पर मंच बना हुआ था, जिस पर देवी-देवताओं का वेश धारण किए कलाकार डांस कर रहे थे। इसी दौरान भगवान शिव बने रामबहाल मंच पर नाचते-नाचते थककर पाइप पर बैठते हैं और करंट की चपेट में आ जाते हैं। उन्हें छुड़ाने की कोशिश भी की जाती है, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाती।

प्रशासन की प्रतिक्रिया

घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम आकांक्षा मिश्रा और थाना प्रभारी सुशील कुमार शुक्ला अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी।

बदल गया है डोल मेले का स्वरूप

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग 10 साल पहले तक डोल मेला पूरी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम और संगीत प्रतियोगिता का प्रतीक था। लेकिन बीते वर्षों में इसका स्वरूप बदलकर डीजे, भड़कीली झांकियों और कानफोड़ू साउंड सिस्टम तक सीमित हो गया है।

धार्मिक आड़ में अश्लीलता के आरोप

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक मेले की आड़ में डीजे और बार-बालाओं के भड़काऊ डांस आम हो गए हैं। पिछले साल भी सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसके बाद लोगों ने विरोध जताया था। इसके बावजूद आयोजक प्रशासन से परमिशन का हवाला देकर ऐसे कार्यक्रम कराते आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button