बड़ी खबर: मुसीबत में बहुत बड़े BJP नेता का बेटा, घर पर सुबह-सुबह हुई ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों का मामला! देखें रिपोर्ट..!

भीलवाड़ा में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और पूर्व यूआईटी चेयरमैन लक्ष्मी नारायण डाड के बेटे निखिल डाड के ठिकानों पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। टीमों ने करीब 10 करोड़ की टैक्स चोरी के आरोप में उसके 6 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है।

सुबह 9 बजे टीम पहुंची नेता के घर

जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 9 बजे DGGI की टीमें शास्त्री नगर न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित लक्ष्मी नारायण डाड के घर पहुंची। हालांकि, टैक्स चोरी का आरोपी निखिल यहां नहीं रहता है। इसके बाद टीम को जानकारी मिली कि वह कुमुद विहार के फ्लैट नंबर 803 में रहता है।

भाई को लेकर टीम पहुंची फ्लैट

टीम ने निखिल के छोटे भाई बाबा को साथ लिया और कुमुद विहार के फ्लैट पर पहुंची। यहां से ही निखिल अपना ऑफिस भी चलाता है। टीम ने फ्लैट और ऑफिस से डिजिटल डेटा और डॉक्यूमेंट्स की जांच शुरू की और स्टाफ से पूछताछ भी की।

बिजनेस पार्टनर के यहां भी सर्च

निखिल डाड का टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज में केमिकल और कोयला सप्लाई का बिजनेस है। इसके अलावा वह प्रॉपर्टी और फाइनेंस सेक्टर से भी जुड़ा है। उसके बिजनेस पार्टनर अनुज सोमानी के यहां भी छापेमारी की जा रही है।

6 ठिकानों पर कार्रवाई

DGGI की टीम ने निखिल के कुमुद विहार फ्लैट, ऑफिस, रिको और चित्तौड़गढ़ स्थित प्रोसेस यूनिट सहित 6 जगहों पर छापेमारी की है। टीम को यहां से टैक्स चोरी से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं।

कांग्रेस नेता के समधी पर भी हुई थी कार्रवाई

इससे पहले करीब 6 दिन पहले भीलवाड़ा के रत्नाकर ग्रुप के मालिक शंकर लाल जाट के ठिकानों पर भी DGGI ने कार्रवाई की थी। वह कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री रामलाल जाट के समधी हैं। उनके यहां 30 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला सामने आया था।

Related Articles

Back to top button