बीकेयू का यूपी में 75 घंटे का धरना, जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चे

बीकेयू का यूपी में 75 घंटे का धरना, जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चे

बीकेयू का यूपी में 75 घंटे का धरना, जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चे

 

रिपोर्टर – पंकज बालियान

उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की जिला कलेक्ट्रेट पर संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर 75 घंटे का अनिश्चितकालीन धरना किसानो का शुरू हो गया है। जिसके चलते हैं किसानों का गढ़ कहे जाने वाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की जिला कलेक्ट्रेट में भी गुरुवार को सैकड़ों किसानों ने अपना कब्जा करते हुए धरना शुरू कर दिया है।

दरअसल संयुक्त किसान मोर्चा ने कुछ दिन पहले ही यह घोषणा की हुई थी, की 18, 19 और 20 अगस्त को लखीमपुर खीरी में मंत्री अजय टोनी की बर्खास्तगी को लेकर किसान 75 घंटे धरने पर बैठेंगे।लेकिन लखीमपुर खीरी के प्रशासन की बेरुखी के चलते धरना स्थल पर कोई व्यवस्था ना होने से नाराज संयुक्त किसान मोर्चा ने अब उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की जिला कलेक्ट्रेट पर 75 घंटे धरना देने की घोषणा की है। जिसके चलते मुजफ्फरनगर जनपद में भी आज सैकड़ों किसानों ने जिला कलेक्ट्रेट पर ट्रैक्टर से पहुंचकर 75 घंटे का अपना धरना शुरू कर दिया है। बहरहाल धरने में मौजूद किसानों की माने तो संयुक्त किसान मोर्चा की यह पहले ही घोषणा हो चुकी थी की 18,19 और 20 को किसान लखीमपुर खीरी में मंत्री अजय टोनी की बर्खास्तगी को लेकर 75 घंटे धरना देकर आंदोलन करेंगे लेकिन वहां के जिला प्रशासन ने धरना स्थल पर किसी भी तरह की किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं करी ना पानी पीने की ना शौचालय की जानबूझकर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है। जिसके चलते संयुक्त किसान मोर्चा की घोषणा पर उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों की जिला कलेक्ट्रेट पर किसानों का 75 घंटे का धरना अनिश्चितकालीन के लिए शुरू हो गया है और अगर सरकार मानती है तो ठीक है वरना हो सकता है कि यह आंदोलन अनिश्चितकालीन में भी तब्दील हो जाए।

 

 

Related Articles

Back to top button