ज्ञानवापी मस्जिद मामले में जज समेत 619 लोगों का तबादला, देखें लिस्ट

ज्ञानवापी मस्जिद  मामले में हाईकोर्ट ने यूपी के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है।

Gyanvapi Masjid case ज्ञानवापी मस्जिद  मामले में हाईकोर्ट ने यूपी के विभिन्न जिला न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। तबादले किए गए न्यायिक अधिकारियों में 285 एडीजे,121 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 213 सिविल जज जूनियर डिवीजन शामिल हैं। सभी न्यायिक अधिकारियों को चार जुलाई तक वर्तमान तैनाती स्थान से अपना चार्ज सौंपने का निर्देश दिया गया है।

Gyanvapi Masjid case ज्ञानवापी विवाद में सिविल जज के तबादले

ज्ञानवापी विवाद में सुनवाई करने वाले वहां के सिविल जज सीनियर डिवीजन भी स्थानांतरित न्यायिक अधिकारियों में शामिल हैं। विवादित परिसर का सर्वे कराने और वजू खाने को सील करने का आदेश देने वाले सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर को वाराणसी से बरेली स्थानांतरित किया गया है। गौरतलब है कि ज्ञानवापी विवाद की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब जिला जज को ट्रांसफर हो चुकी है।

Gyanvapi Masjid case एडीजे का तबादला

एडीजे इफराक अहमद का गोरखपुर से फिरोजाबाद और सुशील कमार खरवार का हमीरपुर तबादला हुआ है। वहीं एडीजे गजेंद्र को कासगंज से, सुबोध वार्ष्णेय को बदायूं से, अशोक कुमार और पंकज श्रीवास्तव को सोनभद्र से, राहुल आनंद और रेनू सिंह को इटावा जनपद से इसी पद पर गोरखपुर स्थानांतरित किया गया है।

सिविल जज का तबादला

राहुल कुमार सिंह का गोरखपुर से बागपत, शिवम कुमार फर्रुखाबाद, विजय कुमार विश्वकर्मा वाराणसी और मंगल देव सिंह को सिविल जज (एसडी) पद पर एटा जनपद स्थानांतरित किया गया है। वहीं इसी पद पर जगन्नाथ को बहराइच से, विकास सिंह को गाजियाबाद से, अरुण कुमार यादव को चित्रकूट से, सुश्री स्वेता चंद्रा को बाराबंकी से और सावन कुमार विकास को लखीमपुर खीरी से गोरखपुर भेजा गया है।

सिविल जज (जेडी) का तबादला

सिविल जज संजय कुमार सिंह को गोरखपुर से लखनऊ, कुमारी अर्चना को गोण्डा, आशीष कुमार सिंह को कानपुर नगर और विराट मणि त्रिपाठी को बलिया जनपद स्थानांतरित किया गया है। इसी पद पर विपिन कुमार चौरसिया को सोनभद्र से, आशुतोष वर्मा को रामपुर से, नपेंद्र कुमार को बिजनौर से, सुश्री नगमा खान को बदायूं से, सचिन वर्मा को बहराइच से, सुश्री ज्योति वर्मा को बरेली से, सुश्री शशि किरन को बलिया से, मोहित कुमार प्रसाद को बलरामपुर से, अर्पित पंवार को कासगंज से, तरुण कुमार अग्रवाल को आगरा से और अरुण कुमार सिंह व सुश्री अमृता श्रीवास्तव को लखीमपुर खीरी से गोरखपुर भेजा गया है।

ये भी पढ़ें-ज्ञानवापी मस्जिद मामले में आज, पंजाब में जेल से गैंगस्टर्स को भगाने का प्लान, पुलिस अलर्ट; पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

ये भी पढ़ें-आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर, सीएम ,केंद्रीय मंत्री व सेना ने किया योग

UP

Related Articles

Back to top button