आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री से लेकर, सीएम ,केंद्रीय मंत्री व सेना ने किया योग

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, और पूरे देेश में जगह-जगह मनााए जा रहे है योग दिवस। नेता से लेकर आम जनता ने भी किा योगा।प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी

international yoga day आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है, और पूरे देेश में जगह-जगह मनााए जा रहे है योग दिवस। नेता से लेकर आम जनता ने भी  आज योगा किया । प्रधानमंत्री नरेंद्री मोदी कर्नाटक के मौसूरु के पैलेस मैदान में योग दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। करीब 15 हजार लोगों ने इस कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ योग अभ्यास किया।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठवें योग दिवस पर देश व दुनिया के लोगों को बधाई दी और कहा कि योग समाज, राष्ट्र और विश्व के साथ ही पूरे ब्रह्मांड में शांति लाता है। ऐतिहासिक मैसुरु पैलेस परिसर में इस वर्ष आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोदी ने यह बात कही। इसके बाद उन्होंने यहां उपस्थित 1500 लोगों के साथ योगा भी किया।

international yoga day पूरे ब्रह्मांड की शुरुआत हमारे अपने शरीर और आत्मा से होती है

पीएम मोदी
पीएम मोदी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत 2015 में हुई थी। हर वर्ष 21 जून को दुनिया भर में इसे मनाया जाता है। इस वर्ष के योग दिवस का विषय मानवता के लिए योग है। पीएम मोदी ने कहा, पूरे ब्रह्मांड की शुरुआत हमारे अपने शरीर और आत्मा से होती है। ब्रह्मांड की शुरुआत हमसे ही होती है। योग शरीर की हर चीज के प्रति जागरूक बनाता है और जागरूकता का एक भाव पैदा करता है। योग हमारे लिए शांति लाता है। योग से शांति केवल लोगों को नहीं मिलती, योग हमारे समाज में भी शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है और योग हमारे ब्रह्मांड में शांति लाता है।

international yoga day राष्ट्रपति कोविंद

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग मानवता को भारत का उपहार है और यह स्वास्थ्य व कुशलक्षेम के लिए एक समग्र दृष्टिकोण है, जो तन, मन तथा आत्मा को संतुलित करता है। उन्होंने सभी से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और इसके लाभ का अनुभव करने के लिए भी कहा। राष्ट्रपति भवन ने अन्य लोगों के साथ योगाभ्यास करते हुए राष्ट्रपति की तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा की।

जवानों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर किया योग 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश सहित भारत-चीन सीमाओं पर विभिन्न उच्च ऊंचाई वाले हिमालय पर्वतों पर योग किया। ITBP के हिमवीरों ने 16,000 फीट की ऊंचाई पर योग अभ्यास किया। असम में 33 बटालियन आईटीबीपी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुवाहाटी में योग अभ्यास किया। सिक्किम में आईटीबीपी के जवानों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग अभ्यास किया।

ये भी पढ़ें-सिद्धार्थनगर जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम में ये नेता हुए शामिल

ये भी पढ़ें-फिरोजाबाद में वृहद रूप से मनाया जा रहा है 8 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

International Yoga Day

Related Articles

Back to top button