गर्मी से उबलने लगी है दिल्ली, वीरवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 44.1 डिग्री रहा

पूरे देश भर में कोरोनावायरस के कहर के बीच राजधानी दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। इस बार मौसम कुछ अलग ही तरीके से करवट ले रहा है। आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान पालम का 44.1 डिग्री रहा। इस बार की गर्मी का यह है रिकॉर्ड तोड़ तापमान रहा। आज पूरा दिन गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। एकदम से तापमान का इतना ज्यादा बढ़ जाने से लोगों के पसीने रोके नहीं रुके।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राजधानी दिल्ली में गर्मी बढ़ी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में तापमान बढ़ने का एक बहुत बड़ा कारण महाचक्रवात ‘अम्फान’ भी है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि इस तूफान ने जम्मू-कश्मीर के ऊपर बने विक्षोभ को बेअसर कर दिया है। जिसके कारण दिल्ली में पारा चालीस के बार पहुंच गया है। अम्फान की वजह से हवा का रूख बदल गया है। अब राजस्थान की ओर से राजधानी में हवा का प्रवाह हो रहा है, जिसके कारण अब दिल्ली उबलने लगी है।

वहीं मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्ली में अभी और ज्यादा तापमान बढ़ने की उम्मीद है। वहीं राजधानी दिल्ली के पिछले साल का रिकॉर्ड देखा जाए तो दिल्ली में 44.7 डिग्री तक तापमान दर्ज किया गया था। वहीं इस बार की गर्मी ने भी दिल्ली को उबाल दिया है। वहीं अब से कुछ दिनों पहले राजधानी दिल्ली में बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। जिससे मौसम ठंडा बना हुआ था। लेकिन अब तापमान में उछाल आया है और दिल्ली तपने लगी है।

Related Articles

Back to top button