राजधानी दिल्ली में 293 नए covid-19 मामले, कुल 2918 संक्रमित, 877 हुई ठीक, की मौत

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भारत में कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन अगर आंकड़ों को देखा जाए तो हर दिन यह बढ़ रहे हैं। भारत में अब 26000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही है आंकड़ा 27000 भी छूने वाला है। ऐसे में देश में हालात खराब है। लेकिन अगर दूसरे देशों को देखा जाए तो भारत में उन देशों के मुकाबले स्थिति नियंत्रण में है। ज्यादा आबादी होने के कारण देश की स्थिति को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने संभाला हुआ है। वही दिल्ली की बात की जाए तो यहां रविवार के दिन 293 मामले दर्ज किए गए।

दिल्ली सरकार के अनुसार दिल्ली में 293 नए COVID19 मामलों की रिपोर्ट के साथ ही दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2918 हो गई है, मरने वालों की संख्या 54 हो गई। हालांकि दिल्ली में अब तक 877 लोगों को ठीक भी किया जा चुका है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कोरोनावायरस को रोकने का हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं।

वहीं दिल्ली में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के साथ ही कंटेनमेंट जोन भी बढ़ा दिए गए हैं। अब दिल्ली में कुल 97 कंटेनमेंट जोन है। इन इलाकों में किसी के भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई है। यहां तक कि गृह मंत्रालय ने जिन दुकानों को खोलने की अनुमति दी है उनमें कंटेनमेंट जॉन या हॉटस्पॉट इलाका शामिल नहीं है। यानी इन जगहों पर कोई दुकान तक नहीं खुली है। इन इलाकों में प्रशासन सख्ती से काम कर रहा है जिससे कोरोनावायरस दूसरे लोगों में न फैले।

Related Articles

Back to top button