पंजाब में कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 322 हुए, 86 हुए ठीक 18 की मौत

पूरे भारत में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि भारत में कोरोनावायरस की स्थिति नियंत्रण में है। लेकिन अगर आंकड़ों को देखा जाए तो हर दिन यह बढ़ रहे हैं। भारत में अब 26000 से भी ज्यादा कोरोनावायरस के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जल्द ही है आंकड़ा 27000 भी छूने वाला है। ऐसे में देश में हालात खराब है। लेकिन अगर दूसरे देशों को देखा जाए तो भारत में उन देशों के मुकाबले स्थिति नियंत्रण में है। ज्यादा आबादी होने के कारण देश की स्थिति को केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने संभाला हुआ है। वहीं पंजाब में कोरोनावायरस के कुल 322 मामले दर्ज हैं।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पंजाब में COVID19 मामलों की संख्या बढ़कर 322 हो गई है, जिसमें 86 ठीक हुए मामले और 18 मौतें शामिल हैं। यह आंकड़ा पंजाब में भी बड़ा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कोरोनावायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन प्रयास कर रहे हैं।

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कोटा में पंजाब के छात्रों को भी लाने के लिए बसें भेजी हैं। साथी राजस्थान में फसे सिख समुदाय के लोगों को भी पंजाब सरकार ने लाने के लिए बसें भेजी हैं।

Related Articles

Back to top button