मणिपुर में कोरोना के 161 नये मरीजों की शिनाख्त, कुल 9537

इंफाल। देश के अन्य हिस्सों की तरह मणिपुर में भी कोरोना के नये-नये मामले लगातार सामने आ रहे हैं। गुरुवार को राज्य में कोरोना के 161 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में संक्रमितों की संख्या 9537 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि गुरुवार को 261 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई है। राज्य में अब तक 7369 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जबकि, 2106 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

राज्य में अब तक 62 मरीजों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। राज्य में स्वस्थ होने वालों का रेट 77.3 फीसद है। 22.1 फीसद मामले एक्टिव हैं। कुल 71379 लोगों की जांच हुई है। कोरोना की औसत वृद्धि दर 1.7 फीसद है।

Related Articles

Back to top button