महाराष्ट्र में मिले कोरोना के 11,921 नए संक्रमित

मुंबई। महाराष्ट्र में सोमवार को 11,921 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकऱ 13,51,153 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 180 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढकऱ 35,751 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 10,49,947 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में 180 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में 40 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 67 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 8, पुणे मंडल में 35, कोल्हापुर मंडल में 19, औरंगाबाद मंडल में 10, लातूर मंडल में 7, आकोला मंडल में 15, नागपुर मंडल में 19 कोरोना मरीज की मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 2,00,901 हो गई है। मुंबई में अब तक 8,834 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 19,932 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 10,49,947 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इस समय महाराष्ट्र में 2,65,033 कोरोना के एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। इनमें मुंबई में 26,784 कोरोना एक्टिव मरीज शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button