कंबोडिया में बाढ़ के कारण 11 लोगों की मौत

नॉम पेन्ह। कंबोडिया में बाढ़ के कारण 11 लोगों की मौत हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी है।

आपदा प्रबंधन के लिए बनी राष्ट्रीय समिति के प्रवक्ता खुन सोखा ने बताया कि उष्ण कटिबंधीय तूफान के कारण हुई भारी बारिश से पिछले हफ्ते कुछ प्रांतों में बाढ़ आ गई। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई।

इन 11 लोगों में से 10 लोगों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हुई जबकि एक व्यक्ति की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। बड़े स्तर पर सैंकड़ों परिवारों को प्रभावित इलाकों को खाली करने के लिए कहा गया है।

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री हुन सेन ने स्थानीय प्रशासन को आदेश दिए थे कि वह प्रभावित लोगों को सहायता उपलब्ध कराए।

Related Articles

Back to top button