राजौरी और पुंछ में पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर उल्लंघन, भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

पुंछ। पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के केरी करमारा इलाके तथा राजौरी जिले के सुन्दबनी सेक्टर में रविवार शाम को एक बार फिर बिना किसी उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए भारी गोलीबारी की। फिलहाल पाकिस्तान द्वारा की गई इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है।

पाकिस्तान सेना ने पुंछ जिले के केरी करमारा इलाके तथा राजौरी जिले के सुन्दबनी सेक्टर में रविवार शाम को नियत्रंण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलाबारी शुरू कर दी। इस दौरान पाकिस्तान ने नियत्रंण रेखा के पास भारतीय चौकियों तथा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार शैल दागे। फिलहाल इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय जवान भी पाकिस्तान की इस गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे है। खबर लिखे जाने तक दोनों जिलों में दोनों ओर से गोलीबारी जारी थी।

Related Articles

Back to top button