10 दिन के लिए रुके हमले, ईरान ने बताया ‘ऐतिहासिक जीत’ का रास्ता
10 दिन के लिए रुके हमले, लेकिन जंग अभी जारी ईरान ने दिखाई सख्ती, कहा- कोई अल्टीमेटम नहीं चलेगा 1900 से ज्यादा मौतें, वैश्विक असर तेज

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। Donald Trump ने ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर होने वाले हमलों को 10 दिनों के लिए रोकने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद हालात में थोड़ी राहत की उम्मीद जताई जा रही है।
ईरान का जवाब: ‘कोई अल्टीमेटम नहीं दे सकता’
ट्रंप के ऐलान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान की संसद के स्पीकर Mohammad Bagher Ghalibaf ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि ईरान और उसके लोगों को कोई भी अल्टीमेटम नहीं दे सकता। गालिबाफ ने देश की जनता और सेना की तारीफ करते हुए कहा कि उनके बलिदानों ने “ऐतिहासिक जीत” का रास्ता तैयार किया है।
जमीन पर हालात अब भी तनावपूर्ण
हालांकि इस ऐलान के बावजूद Israel Defense Forces की ओर से ईरान पर हमले अभी भी जारी हैं। राजधानी तेहरान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की खबरें सामने आई हैं। इस जंग का असर अब सिर्फ दोनों देशों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पड़ोसी देशों और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी दिखने लगा है।
मौत का आंकड़ा 1900 के पार
ईरान के डिप्टी हेल्थ मिनिस्टर Ali Jafarian के मुताबिक, 28 फरवरी से शुरू हुई इस जंग में अब तक कम से कम 1,937 लोगों की मौत हो चुकी है। हजारों लोग घायल हैं और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।
कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद?
यह जंग 28 फरवरी 2026 को शुरू हुई थी, जब अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में Ali Khamenei समेत कई बड़े सैन्य अधिकारी मारे गए थे। अमेरिका और इजरायल का मकसद ईरान के परमाणु कार्यक्रम और मिसाइल क्षमता को खत्म करना बताया जा रहा है।



