LPG सप्लाई पर राहत: वाडीनार पोर्ट पहुंचा ‘जग वसंत’ जहाज
16 हजार MT LPG लेकर वाडीनार पहुंचा ‘जग वसंत’ मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत ईरान ने भारत समेत 5 देशों को दी आवाजाही की अनुमति

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। LPG से भरा “जग वसंत” नाम का जहाज गुजरात के वाडीनार पोर्ट पहुंच गया है। यह जहाज करीब 16 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आया है, जो देश में घरेलू गैस सप्लाई के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
पोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा और निगरानी
हॉर्मुज क्षेत्र में जारी तनाव को देखते हुए जहाज का सुरक्षित पहुंचना बड़ी बात मानी जा रही है। फिलहाल “जग वसंत” पोर्ट से करीब 10 नॉटिकल मील दूर एंकरिंग पर है। इसके पहुंचने के बाद पोर्ट पर सुरक्षा और ऑपरेशन दोनों को और ज्यादा सक्रिय कर दिया गया है। अब इस बड़े जहाज से LPG को “रोज़” नाम के छोटे टग में ट्रांसफर किया जाएगा।
मिडिल ईस्ट तनाव का असर जारी
मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का आज 28वां दिन है और हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान और इजरायल के बीच टकराव बढ़ने के बाद क्षेत्र में कई सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। बताया जा रहा है कि हमलों और जवाबी कार्रवाई के चलते हालात और संवेदनशील हो गए हैं।
ईरान ने ‘मित्र देशों’ को दी राहत
तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही पर कुछ समय के लिए रोक लगाई थी। हालांकि बाद में उसने 5 ‘मित्र देशों’ की सूची जारी कर उन्हें इस रास्ते से गुजरने की अनुमति दे दी। इस सूची में भारत के साथ चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक शामिल हैं। इससे भारत के लिए ऊर्जा सप्लाई बनाए रखना आसान हो गया है।



