राउरकेला में विमान क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित

राउरकेला के पास भुवनेश्वर से आ रही छोटी विमान दुर्घटनाग्रस्त। विमान में सवार सभी 7 लोग सुरक्षित, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच अभी जारी है, प्रशासन अलर्ट पर।

Plane crash: ओडिशा के राउरकेला से बड़ी खबर सामने आ रही है। भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही इंडिया वन एयर की 9-सीटर फ्लाइट हादसे का शिकार हो गई। विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 6 यात्री और 1 पायलट शामिल थे।

 

हादसा लैंडिंग से पहले हुआ

सूत्रों के मुताबिक, यह विमान राउरकेला से लगभग 10–15 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे के कारण अभी स्पष्ट नहीं हैं और इसकी जांच जारी है।

 

सभी यात्री सुरक्षित और अस्पताल में भर्ती

हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रशासन और संबंधित विभाग इस समय अलर्ट पर हैं और स्थानीय स्तर पर सुरक्षा व सहायता के पर्याप्त इंतज़ाम किए गए हैं। विशेष रूप से, इतने बड़े हादसे में सभी का सुरक्षित बच जाना सच में चमत्कार माना जा रहा है। जांच के बाद ही विमान दुर्घटना की सटीक वजह का खुलासा होगा।

Related Articles

Back to top button