यूपी के सोनभद्र में दिल दहला देने वाली हत्या

सोनभद्र में बेटी को उसके ही माता-पिता ने मार डाला। पिता ने गला घोंटकर हत्या की और बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने की साजिश रची। पुलिस ने पिता-मां को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा।

Uttar Pradesh: सोनभद्र के घोरावल थाना क्षेत्र से एक बेहद ही दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक बच्ची को उसके अपने माता-पिता ने ही मार डाला, और वह भी केवल अपनी झूठी ‘इज्जत’ की खातिर। पुलिस ने मामले की तह तक जाकर सच्चाई का पर्दाफाश किया है।

 

बेटी का गला अपने ही हाथों से दबाया

जांच में खुलासा हुआ कि मृतक लड़की की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं की थी। बल्कि उसके पिता ने गला दबाकर उसकी जान ले ली। घटना के बाद आरोपी पिता ने खुद को पीड़ित बताकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, और इस साजिश में उसकी पत्नी ने भी उसका साथ दिया।

 

पुलिस ने दर्ज की ये धाराएं

घोरावल पुलिस ने 9 जनवरी को महुआंव पाण्डेय गांव से पिता और मां को गिरफ्तार किया। दोनों पर BNS की धारा 103(1), 238, 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। कोर्ट में पेशी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

पिता ने रची थी साजिश

पुलिस के मुताबिक, लड़की का बॉयफ्रेंड उसके पिता को मंज़ूर नहीं था। वे चाहते थे कि उसकी शादी किसी और से हो। जब लड़की ने उनकी बात नहीं मानी, तो पिता ने उसे मार डाला। इसके बाद अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए उन्होंने बॉयफ्रेंड को फंसाने की साजिश रची।

Related Articles

Back to top button