बेंगलुरु के पास भीषण सड़क हादसा: 7 लोगों की मौके पर मौत

होसकोटे-दबासपेटे हाईवे पर कार, बाइक और कैंटर की भीषण टक्कर ओवरस्पीडिंग के चलते 7 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की हादसे की जांच

Bengluru accident: बेंगलुरु के पास होसकोटे इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। होसकोटे-दबासपेटे नेशनल हाईवे पर एम. सत्यवारा गांव के पास कार, बाइक और कैंटर वाहन की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

कैसे हुआ हादसा?

पुलिस के मुताबिक, होसकोटे से देवनहल्ली की ओर जा रही एक कार ने पहले एक बाइक को पीछे से टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सामने जा रहे कैंटर से जा भिड़ी। हादसे की चपेट में एक और कार भी आ गई, जिससे टक्कर और भी भीषण हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार 6 लोगों और बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

ओवरस्पीडिंग बनी वजह

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। पुलिस का कहना है कि कार ओवरस्पीड में थी, जिससे चालक संतुलन नहीं संभाल पाया। मृतकों में 6 लोग कोथनूर इलाके के बताए जा रहे हैं, हालांकि उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के खतरों की गंभीर याद दिलाता है।

Related Articles

Back to top button