पाकिस्तान में बढ़ता सियासी बवाल, अब पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
पाकिस्तान में सियासी संकट गहराता जा रहा है पीएम शहबाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट का दावा निर्वासित बलूचिस्तान सरकार ने बढ़ाया दबाव

Shahbaj sharif: पाकिस्तान इस वक्त अंदरूनी उथल-पुथल से गुजर रहा है और हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि अब खुद प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। शहबाज शरीफ के खिलाफ उनके ही देश में गिरफ्तारी वारंट जारी होने का दावा किया गया है, जिसने पाकिस्तान की राजनीति में नया भूचाल खड़ा कर दिया है।
निर्वासित बलूचिस्तान सरकार ने जारी किया वारंट
मिली जानकारी के मुताबिक, यह गिरफ्तारी वारंट पाकिस्तान के कब्जे वाले बलूचिस्तान की निर्वासित सरकार की ओर से जारी किया गया है। आरोप है कि शहबाज शरीफ ने बलूचिस्तान के वीजा नियमों का उल्लंघन किया और बिना वैध अनुमति के वहां प्रवेश किया। इस कार्रवाई को बलूचिस्तान की संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन बताया जा रहा है।
मीर यार बलोच का दावा, एक्स पर किया पोस्ट
इस गिरफ्तारी वारंट की जानकारी बलूच नेता मीर यार बलोच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की है। उन्होंने पोस्ट में कहा कि बलूचिस्तान गणराज्य ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ वीजा नियमों के उल्लंघन और संप्रभुता को नुकसान पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी तक का दावा
मीर यार बलोच ने आगे लिखा कि 8 जनवरी 2026 को जारी आदेश के तहत शहबाज शरीफ को बलूचिस्तान के किसी भी एयरपोर्ट पर आगमन या प्रस्थान के दौरान गिरफ्तार किया जा सकता है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि यह कार्रवाई बलूचिस्तान गणराज्य के कानूनों और संप्रभु अधिकारों के तहत की जाएगी।



