दुबई-यूएई के बीच बढ़ता तनाव: सऊदी अरब पर यमन में हमले का आरोप

सऊदी अरब पर यमन में एयरस्ट्राइक का आरोप अलगाववादी समूह ने हमले का वीडियो साझा किया दक्षिण येमन में बढ़ते तनाव और कब्जा संघर्ष

Saudi Arabia: दुनिया भर में जारी संघर्षों के बीच अब यमन के दक्षिणी हिस्से में तनाव बढ़ गया है। दक्षिण येमन के अलगाववादी समूह सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि सऊदी अरब ने उनकी सेना पर एयरस्ट्राइक की। हालांकि, सऊदी अरब ने इस आरोप की अभी तक कोई पुष्टि नहीं की है।

 

चेतावनी के बाद हमला

एसटीसी ने कहा कि हमले हदरमौत गवर्नरेट के कब्जा क्षेत्रों में हुए। इससे किसी के घायल होने की तत्काल जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि इस हमले के वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं, जिसे एसटीसी ने साझा किया।

 

अलगाववादियों का गुस्सा

हमले के बाद अलगाववादी समूह सऊदी अरब पर भड़क उठे। वीडियो में एक व्यक्ति को सऊदी के विमानों को हमले का जिम्मेदार ठहराते हुए देखा जा सकता है। सऊदी अधिकारियों ने इस मामले पर किसी टिप्पणी से अभी इनकार किया है।

 

एसटीसी का कब्जा

एसटीसी ने दिसंबर 2025 की शुरुआत में हदरमौत और अल-महरा गवर्नरेट्स पर कब्जा कर लिया था। सऊदी अरब ने इसे “अनावश्यक उकसावा” बताया और कब्जा छोड़ने की मांग की थी। इस घटना से यह साफ हो गया है कि दक्षिण येमन में सऊदी और यूएई समर्थित गुटों के बीच तनाव बढ़ रहा है, जो हूती विद्रोहियों के खिलाफ गठबंधन को कमजोर कर सकता है।

Related Articles

Back to top button