साल 2025 की सबसे बड़ी हिट: गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते है’

गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्ण सदा सहायते है’ ने छोटे बजट में बना कर बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। IMDb रेटिंग में नंबर 1 और क्रिटिक्स की भी तारीफ पाने वाली यह फिल्म दर्शकों के दिलों में छा गई। 50 लाख के बजट में बनी फिल्म ने 114 करोड़ की कमाई कर गुजराती सिनेमा का इतिहास रच दिया।

Entertainment news: साल 2025 फिल्म इंडस्ट्री के लिए शानदार साबित हुआ है। इस साल बड़े पर्दे पर कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुईं, जिन्हें दर्शक और क्रिटिक्स दोनों का प्यार मिला। कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका किया, तो कुछ ओटीटी पर छा गईं। लेकिन इस साल एक फिल्म ऐसी भी है जिसने हर लिहाज़ से रिकॉर्ड तोड़ दिए, क्रिटिक्स की तारीफ, दर्शकों का प्यार और IMDb रेटिंग में नंबर 1।ये कोई बॉलीवुड या साउथ की फिल्म नहीं, बल्कि एक छोटे बजट में बनी गुजराती फिल्म है, ‘लालो कृष्ण सदा सहायते है’।

 

कहानी: साधारण रिक्षा ड्राइवर की असाधारण यात्रा

फिल्म की कहानी लालो नाम के साधारण रिक्षा ड्राइवर के इर्द‑गिर्द घूमती है। उसकी जिंदगी संघर्ष और पछतावों से भरी होती है। अचानक वह खुद को एक सुनसान फार्महाउस में फंसा हुआ पाता है, जहां उसे अपने अतीत की गहरी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, लालो को भगवान कृष्ण के दर्शन होते हैं। ये दर्शन उसकी आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत होते हैं, जो उसे आत्मनिरीक्षण, आत्म‑माफी और अंततः आत्म‑उद्धार की ओर ले जाते हैं। कृष्ण के रूप में उसे उम्मीद, विश्वास और आस्था की नई रोशनी मिलती है। लालो सीखता है कि जीवन की मुश्किलों का सामना धैर्य और सकारात्मक सोच के साथ किया जा सकता है। कहानी का संदेश: चाहे जीवन में कितनी भी कठिनाइयाँ हों, सच्ची आस्था और आत्म‑संघर्ष इंसान को अपने भीतर की अच्छाई पहचानने और आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

 

कमाई और रिकॉर्ड

‘लालो कृष्ण सदा सहायते है’ ने बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला कमाल किया है। बजट: ₹50 लाख, विश्व स्तर पर ग्रॉस कमाई: ₹114 करोड़, नेट कमाई: ₹90 करोड़+ मुनाफा प्रतिशत: करीब 227000%, इस शानदार कमाई के कारण यह फिल्म साल 2025 की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। IMDb रेटिंग में भी फिल्म ने 8.7 का टॉप रेटिंग हासिल की है। तुलना: इस फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘धुरंधर’ को लगभग ₹24,000 करोड़ की कमाई करनी पड़ेगी – जो ‘टाइटैनिक’ और ‘अवतार 2’ जैसी फिल्मों से भी ज्यादा है।

 

गुजराती सिनेमा में इतिहास

‘लालो कृष्ण सदा सहायते है’ गुजराती सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। गुजरात में यह ‘पुष्पा 2’ के बाद दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।दर्शकों के प्यार और बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड के लिहाज़ से यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी हिट है। पिछली बड़ी हिट ‘देश रे जोया दादा परदेश जोया’ (1998) की कमाई आज के हिसाब से 150 करोड़ रुपये थी। इस फिल्म ने यह साबित कर दिया है कि कम बजट और दमदार कहानी वाली फिल्म भी बड़े सितारों के बीच अपनी अलग पहचान बना सकती है।

Related Articles

Back to top button