क्या वाकई अब इंसानों का सिर प्रत्यारोपित हो सकेगा?

इंसानी सिर प्रत्यारोपण को लेकर विज्ञान ने नई सीमाएं छू ली हैं। BrainBridge का दावा, अब एक सिर दूसरे शरीर पर भी लगाया जा सकेगा। तकनीक पर उत्साह भी, और गहरे नैतिक सवाल भी उठ खड़े हुए हैं।

दुनिया का पहला सिर प्रत्यारोपण जब भगवान शंकर ने अपने पुत्र गणेश को हाथी का सिर लगाकर किया था—तो इसे पौराणिक तौर पर अद्भुत चमत्कार माना गया। माना जाता है कि यह इतिहास का पहला और आखिरी ‘हेड ट्रांसप्लांट’ था। लेकिन अब विज्ञान उसी दिशा में कदम बढ़ा रहा है। अमेरिका की न्यूरोसाइंस और बायोमेडिकल इंजीनियरिंग कंपनी ब्रेन ब्रिज (BrainBridge) ने दावा किया है कि वह ऐसी तकनीक विकसित कर चुकी है, जिससे इंसानों के कटे हुए सिर को फिर से जोड़ा जा सकेगा—यहां तक कि एक इंसान का सिर दूसरे इंसान के शरीर पर भी प्रत्यारोपित हो सकेगा। यह दावा जितना अविश्वसनीय लगता है, उतना ही विज्ञान की नई संभावनाओं को भी खोलता है।

 

BrainBridge का दावा — इंसान का सिर दूसरे शरीर पर लगाया जा सकेगा!

BrainBridge ने दुनिया का पहला हेड एंड फेस ट्रांसप्लांट सिस्टम पेश किया है। यह सिस्टम पूरी तरह रोबोटिक्स और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है। कंपनी का कहना है कि यह तकनीक उन मरीजों के लिए ‘जीवन का दूसरा मौका’ बन सकती है:

 

अंतिम स्टेज के कैंसर मरीज

पूरे शरीर के लकवे (Quadriplegia) से जूझ रहे लोग, अल्जाइमर और पार्किंसन जैसी लाइलाज बीमारियों के शिकार, जिनका दिमाग स्वस्थ है, लेकिन शरीर काम करना बंद कर चुका है।

 

कैसे होगा सिर प्रत्यारोपण?

BrainBridge की प्रक्रिया कुछ इस तरह काम करेगी: दो हाई-स्पीड रोबोटिक आर्म्स, एक साथ मरीज का सिर और दाता के शरीर को सर्जरी के लिए तैयार करेंगे।  एआई की मैपिंग, AI नसों, रक्त वाहिकाओं और स्पाइनल कॉर्ड का लाइव, मिलीसेकंड-स्तर पर 3D मैप तैयार करेगा।  माइक्रो-सर्जरी, नसें और धमनियां इतनी सटीकता से जोड़ी जाएंगी कि खून का एक बूंद भी रिसे नहीं।  फेस ट्रांसप्लांट, मरीज का चेहरा भी पूरी तरह पुनर्स्थापित किया जाएगा ताकि उसकी पहचान वही बनी रहे।

 

मस्तिष्क को ऑक्सीजन की सप्लाई लगातार जारी

कंपनी का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान मस्तिष्क को लगातार ऑक्सीजन और पोषण मिलता रहेगा, जिससे ब्रेन डेड होने का कोई खतरा नहीं रहेगा।

 

लेकिन उठते हैं कई गहरे सवाल…

साइंस की इस छलांग ने नैतिकता और पहचान को लेकर कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं: सिर बदलने के बाद इंसान की असली पहचान किसकी होगी? दाता शरीर की सहमति और अधिकार का क्या होगा? क्या यह तकनीक सिर्फ अमीरों के लिए अमरता का रास्ता बन जाएगी?

 

विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि यह फिलहाल सिर्फ एक कॉन्सेप्ट है।पहले जानवरों पर प्रयोग होंगे, फिर 8–10 साल बाद इंसानों पर ट्रायल शुरू होने की उम्मीद है, BrainBridge के प्रमुख हाशिम अल-गैलानी का कहना है, “हम साइंस-फिक्शन को हकीकत में बदल रहे हैं।” एक बात स्पष्ट है: चिकित्सा विज्ञान वहां पहुंच रहा है, जहां कल तक पहुंचना नामुमकिन लगता था। अब सवाल सिर्फ यह नहीं कि यह हो सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या इसे होने देना चाहिए?

Related Articles

Back to top button