कोलकाता में भूकंप के झटके, बंगाल के कई जिलों में महसूस हुई कंपन

बंगाल से नेपाल तक कांपी धरती, कोलकाता में 5.4 तीव्रता का भूकंप नेपाल के संखुवासभा में तड़के 4.7 तीव्रता के झटके, लोग घरों से बाहर निकले सिक्किम में भी एक दिन पहले महसूस हुई कंपन, प्रशासन अलर्ट

West bengal: Kolkata समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर करीब 1 बजकर 20 मिनट पर अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग एहतियातन घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका केंद्र Bangladesh में था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

 

नेपाल के पूर्वी हिस्से में तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप

इससे पहले शुक्रवार तड़के Nepal के पूर्वी हिस्से में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.7 दर्ज की गई। भूकंप सुबह 3 बजकर 18 मिनट पर आया, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। भूकंप का केंद्र Sankhuwasabha District में था, जो Kathmandu से लगभग 400 किलोमीटर पूर्व में स्थित है। इसका असर आसपास के कई जिलों में भी महसूस किया गया। Bhojpur District, Panchthar District, Terhathum District और Taplejung District के लोगों ने भी कंपन महसूस होने की पुष्टि की है।

 

सिक्किम में भी महसूस हुए झटके

इससे एक दिन पहले Sikkim में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुरुवार को यहां 4.6 और 3.5 तीव्रता के दो झटके आए। पहला झटका Gyalshing district के युक्सोम के पास 10 किलोमीटर की गहराई में आया। वहीं दूसरा झटका Mangan district में दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर महसूस किया गया, जिसका केंद्र Gangtok से करीब 11 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था।

Related Articles

Back to top button