कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफ़े पर फायरिंग का मामला: दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर को पकड़ा

कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफ़े पर फायरिंग की साजिश का खुलासा। दिल्ली पुलिस ने मुख्य शूटर बंधु मान सिंह को किया गिरफ्तार। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और गिरोह के नेटवर्क की जांच तेज।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उस शूटर बंधु मान सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जो कनाडा में कपिल शर्मा के KAP’s कैफ़े पर हुई फायरिंग की साजिश में मुख्य रूप से शामिल था। जांच में सामने आया है कि मान सिंह का सीधा संबंध गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से था और वारदात के बाद वह भारत लौट आया था। पुलिस यह भी जांच रही है कि उसकी लिंक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लन से भी थी। क्राइम ब्रांच की यह गिरफ्तारी इस मामले में बड़ी सफलता मानी जा रही है, क्योंकि इससे गिरोह के बाकी आरोपियों तक पहुंचने का रास्ता खुल सकता है।

 

कौन है गिरफ्तार शूटर बंधु मान सिंह?

जांच के मुताबिक, कपिल शर्मा के कैफ़े पर गोलीबारी की साजिश को अंजाम देने में बंधु मान सिंह की भूमिका सबसे अहम थी। पुलिस के अनुसार: वह लंबे समय से गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के संपर्क में था उसी के निर्देश पर कनाडा में फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया, गैंग के नेटवर्क, पैसों के लेनदेन और अन्य सदस्यों की भी जांच जारी है, क्राइम ब्रांच का मानना है कि इस गिरफ्तारी से पूरी साजिश का जाल खुलने में मदद मिलेगी।

 

कैफ़े पर हुए हमलों पर कपिल शर्मा की प्रतिक्रिया

कपिल शर्मा का KAP’s कैफ़े, जो इस साल जुलाई में कनाडा के सरे (ब्रिटिश कोलंबिया) में खोला गया था, लगातार निशाने पर रहा। कैफ़े पर: 10 जुलाई, 7 अगस्त, 16 अक्टूबर, को फायरिंग हुई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं आई। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब कपिल शर्मा से इस मामले पर पूछा गया, तो उन्होंने बेहद शांत प्रतिक्रिया दी। कपिल ने कहा कि हर घटना के बाद उनके कैफ़े पर लोगों की भीड़ पहले से ज्यादा बढ़ जाती है, और लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button