अमेरिका में ग्रीन कार्ड धारकों पर बड़ी कार्रवाई: 19 देशों की होगी फिर से जांच

अमेरिका ने 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की फिर से जांच का आदेश दिया नेशनल गार्ड पर हमले के बाद ट्रंप प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम सख्त सुरक्षा समीक्षा से हजारों स्थायी निवासियों पर पड़ेगा असर

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए अफगानिस्तान सहित 19 देशों के ग्रीन कार्ड धारकों की इमिग्रेशन स्टेटस की व्यापक समीक्षा का आदेश दिया है। यह कार्रवाई वॉशिंगटन में नेशनल गार्ड सैनिकों पर हुए हमले के बाद की गई है, जिसमें एक महिला सैनिक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। हमले में पकड़ा गया संदिग्ध 29 वर्षीय अफगान नागरिक रहमानुल्लाह लकनवाल बताया जा रहा है, जिसे इसी साल अप्रैल में शरणार्थी दर्जा मिला था, न कि ग्रीन कार्ड।

 

12 देशों पर लगभग पूरी तरह प्रवेश प्रतिबंध

ट्रंप प्रशासन के आदेश के तहत 12 देशों पर लगभग पूर्ण एंट्री बैन लागू है। ये देश हैं: अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो-ब्राजाविले, इक्वेटोरियल गिनी, इरिट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन। इन देशों से आने वाले हर ग्रीन कार्ड होल्डर की कठोर और पूरी तरह से नए सिरे से जांच की जाएगी।

 

7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध जारी

इनके अलावा 7 देशों पर पार्शियल बैन लगाया गया है, जहां से केवल कुछ अस्थायी वर्क वीज़ा की अनुमति दी जाएगी। ये देश हैं: बुरुंडी, क्यूबा, लाओस, सिएरा लियोन, टोगो, तुर्कमेनिस्तान और वेनेजुएला।

 

USCIS: “अमेरिकी सुरक्षा सर्वोपरि”

USCIS निदेशक मार्क एडलो ने कहा कि सभी ग्रीन कार्ड धारकों की जांच बेहद विस्तृत और सख्त होगी। उनका कहना है कि यह कार्रवाई अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की जा रही है, ताकि पिछली प्रशासन की “लापरवाह नीतियों” का असर अब देश पर न पड़े। इस समीक्षा से सूचीबद्ध देशों के हजारों स्थायी निवासियों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button