इमरान खान की सेहत पर बवाल, अडियाला जेल के बाहर हंगामा, पूरे रावलपिंडी में हाई अलर्ट

अडियाला जेल में इमरान खान से उनकी बहन उज्मा खान की मुलाकात जेल के बाहर समर्थकों ने किया जबरदस्त प्रदर्शन रावलपिंडी और पेशावर में हाई अलर्ट, धारा 144 लागू

Pakistan news: पाकिस्तान में इस वक्त इमरान खान की सेहत और सुरक्षा को लेकर अफरा-तफरी मची हुई है। अडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से मंगलवार को उनकी बहन उज्मा खान को मुलाकात की अनुमति मिल गई। जेल के बाहर भारी सुरक्षा और हंगामे के बीच उन्हें अंदर बुलाया गया। इमरान की दूसरी बहनें भी सुबह 11:30 बजे से जेल के बाहर मौजूद थीं, लेकिन समर्थकों को जेल के करीब पहुंचने तक नहीं दिया गया।

 

रावलपिंडी बने छावनी, रास्ते बंद

जनरल आसिम मुनीर की आर्मी और शहबाज शरीफ की पुलिस ने रावलपिंडी को पूरी तरह छावनी में बदल दिया है। अडियाला जेल जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं। हर चौराहे पर फोर्स तैनात है, रास्तों पर कंटेनर और ट्रक खड़े हैं। शहर में धारा 144 लागू है और प्रदर्शनकारियों पर ‘शूट एट साइट’ तक के आदेश जारी किए गए हैं। पेशावर में भी गोलियां चलाने की अनुमति दी गई। इसके बावजूद PTI समर्थकों ने जेल के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया।

 

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर नारेबाजी

इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर भी सैकड़ों समर्थक जुटे और इमरान खान की रिहाई की मांग करते हुए जोरदार नारे लगाए। समर्थकों का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को बालों से खींचा गया और युवाओं को पीटा गया। कई जगह धक्का-मुक्की और हाथापाई हुई।

 

देशभर से रावलपिंडी पहुंचे समर्थक

पेशावर, फैसलाबाद, कराची, क्वेटा समेत पूरे पाकिस्तान से समर्थक रावलपिंडी के लिए रवाना हुए। महिलाओं की संख्या भी काफी ज्यादा थी। एक महिला कार्यकर्ता ने कहा, “पिछले एक महीने से इमरान खान को परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा। करोड़ों लोगों ने उन्हें वोट दिया है। हमारा फर्ज है कि उनकी बहनों के साथ खड़े हों और इस जुल्म के खिलाफ आवाज उठाएं।”

Related Articles

Back to top button