PMO का नाम बदला: अब ‘सेवा तीर्थ’, राजभवन बने ‘लोकभवन’

देश के पब्लिक इंस्टीट्यूशन्स में बड़ा सांस्कृतिक बदलाव PMO अब ‘सेवा तीर्थ’ नाम से जाना जाएगा राजभवनों को नया नाम ‘लोकभवन’ मिला

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम अब बदल दिया गया है। इसे नए नाम ‘सेवा तीर्थ’ के तौर पर जाना जाएगा। इसके साथ ही देशभर के राजभवनों का नाम भी बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया गया है।

 

PMO की ओर से कहा गया है कि भारत के पब्लिक इंस्टीट्यूशन्स में बड़ा बदलाव हो रहा है। अब गवर्नेंस का फोकस ‘सत्ता से सेवा’ और ‘अथॉरिटी से ज़िम्मेदारी’ की ओर बढ़ रहा है। सरकार का मानना है कि यह सिर्फ़ प्रशासनिक नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक बदलाव है।

 

इससे पहले भी केंद्र सरकार कई नाम बदल चुकी है—

 

राजपथ को कर्तव्य पथ नाम दिया गया।

 

प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास का नाम 2016 में रेस कोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग किया गया, ताकि लोक कल्याण की भावना को बढ़ावा मिले।

 

 

अब PMO भी अपने 78 साल पुराने साउथ ब्लॉक ऑफिस से शिफ्ट होकर नए, एडवांस ‘सेवा तीर्थ’ कैंपस में जाने वाला है। यह पूरा बदलाव सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है।

Related Articles

Back to top button