अयोध्या में राम मंदिर शिखर पर भगवा ध्वज फहराया गया
अयोध्या में ऐतिहासिक क्षण – पीएम मोदी और मोहन भागवत ने राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। भक्तों में हर्षोल्लास, ‘जय श्री राम’ के जयकारों से गूँजी हवा। सदियों के संकल्प और संघर्ष का हुआ सार्थक परिणाम।

आज अयोध्या में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान पीएम मोदी ने रामलला के दर्शन किए और राम दरबार में पूजा-अर्चना भी की। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस मौके पर मौजूद थे।
ध्वज की खासियत
भगवा ध्वज 10 फीट ऊँचा और 20 फीट लंबा है, जो समकोण त्रिभुजाकार है। यह भगवान श्री राम के तेज और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है।
सीएम योगी का संदेश
ध्वजारोहण के साथ ही भक्तों में उत्साह की लहर दौड़ गई। सीएम योगी ने कहा कि यह दिन हर भारतवासी के लिए गौरव और उल्लास का क्षण है। उन्होंने पीएम मोदी का आभार जताया और कहा कि यह नए युग और नए भारत की शुरुआत का प्रतीक है।
मोहन भागवत बोले- “ये राम राज्य का ध्वज है”
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने इस ऐतिहासिक पल पर कहा कि यह ध्वज राम राज्य का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि भगवा रंग धर्म और बलिदान का प्रतीक है और यह 500 वर्षों की संघर्ष यात्रा का परिणाम है।
पीएम मोदी की भावपूर्ण बातें
पीएम मोदी ने कहा कि आज सदियों के घाव भर रहे हैं। रामभक्तों के दिलों में असीम संतोष है। यह दिन 500 वर्षों के संकल्प और संघर्ष की सिद्धि का प्रतीक है।



