होर्मुज स्ट्रेट पर टकराव: 48 घंटे की चेतावनी से मिडिल ईस्ट जंग और भड़की

मिडिल ईस्ट में जंग का 24वां दिन, हालात बेहद तनावपूर्ण होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने इजरायल में हजारों घायल, युद्ध का दायरा बढ़ा

Iran crisis: मिडिल ईस्ट में जंग का आज 24वां दिन है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच तनाव अब खुली टकराव की स्थिति में बदल चुका है। इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर नई धमकियों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

 

48 घंटे का अल्टीमेटम, बढ़ा तनाव

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे के भीतर होर्मुज स्ट्रेट खोलने की चेतावनी दी है। ऐसा न करने पर ईरान के बिजली संयंत्रों और अहम बुनियादी ढांचे पर हमले की धमकी दी गई है। जवाब में ईरान ने साफ कर दिया है कि अगर ऐसा हुआ तो वह स्ट्रेट को “पूरी तरह बंद” कर सकता है और क्षेत्रीय ढांचे को नुकसान पहुंचा सकता है।

 

ईरान का दावा – स्ट्रेट बंद नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि होर्मुज स्ट्रेट बंद नहीं है। उनका कहना है कि जहाज इसलिए नहीं आ रहे क्योंकि बीमा कंपनियां इस युद्ध से डर रही हैं। उन्होंने अमेरिका और इजरायल को ही हालात बिगाड़ने का जिम्मेदार ठहराया।

 

राष्ट्रपति पेजेश्कियन का कड़ा संदेश

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि ईरान पीछे हटने वाला नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि धमकियां देश को और मजबूत कर रही हैं और होर्मुज स्ट्रेट उन सभी के लिए खुला है जो ईरान की संप्रभुता का सम्मान करते हैं।

 

इजरायल में हजारों घायल

उधर इजरायल में हालात गंभीर बने हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अब तक 4697 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें से 124 अस्पताल में भर्ती हैं और 14 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button