रोहित शर्मा और विराट कोहली, वनडे में अब भी टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत
वनडे में धमाल मचा रहे हैं रोहित और कोहली दोनों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप रैंकिंग में भी लगातार हो रहा है सुधार

पिछले दस सालों में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार जीतें दिलाई हैं। टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अब दोनों का पूरा फोकस वनडे फॉर्मेट पर है। उनका लक्ष्य साफ़ है, 2027 वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए बड़ा योगदान देना। अच्छी बात ये है कि दोनों ही इस समय शानदार फॉर्म में हैं और लगातार रन बरसा रहे हैं।
कोहली की प्रचंड फॉर्म, साउथ अफ्रीका में दो शतक
विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। दो मैच, दो शतक, कुल 237 रन, सीरीज के टॉप रन-स्कोरर, इसके पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में भी कोहली ने 74 रन की अहम पारी खेली थी। मौजूदा ICC वनडे रैंकिंग में कोहली चौथे स्थान पर हैं और उनके पास 751 रेटिंग पॉइंट हैं। उनकी लगातार अच्छी फॉर्म की वजह से उन्हें हाल ही में रैंकिंग में एक पायदान का फायदा भी हुआ।
रोहित शर्मा — नंबर 1 वनडे बल्लेबाज
रोहित शर्मा भी कमाल के टच में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार 121 रन बनाए थे। अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित ने टीम को बढ़िया शुरुआत देते हुए 57 रन जोड़े। इसी शानदार फॉर्म का नतीजा है कि ICC वनडे रैंकिंग में रोहित इस समय नंबर 1 पर हैं। उनके पास 783 रेटिंग पॉइंट हैं।
रोहित आगे, लेकिन कोहली की रैंकिंग में बड़ा उछाल संभव
रैंकिंग की बात करें तो फिलहाल रोहित शर्मा कोहली से आगे हैं।रोहित शर्मा, नंबर 1, विराट कोहली, नंबर 4, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही सीरीज में कोहली जिस तरह रन बरसा रहे हैं, उसके बाद उनकी रैंकिंग में बड़ा उछाल लगभग तय माना जा रहा है।



