इंडिगो विवाद पर बड़ा अपडेट, DGCA ने रोस्टर वाला आदेश वापस लिया, हालात जल्द सामान्य होने के संकेत

DGCA ने इंडिगो क्रू रोस्टर वाला आदेश वापस लिया, एयरलाइन को 48 घंटे में हालात सुधारने के निर्देश मिले, इंडिगो ने यात्रियों को जल्द राहत देने का भरोसा दिया।

पिछले दो दिनों से चल रही इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ी परेशानियों के बीच अब राहत की खबर है। DGCA ने फ्लाइट अटेंडेंट्स की छुट्टियों और साप्ताहिक विश्राम से जुड़े उस विवादित आदेश को वापस ले लिया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में फ्लाइट्स प्रभावित हो रही थीं। DGCA ने बताया कि विभिन्न एयरलाइनों से मिले सुझावों और परिचालन में आ रही गड़बड़ियों को देखते हुए यह आदेश तत्काल प्रभाव से वापस लिया गया है। इससे क्रू को साप्ताहिक आराम के बदले अवकाश का विकल्प फिर से मिल गया है।

 

इंडिगो मामले में सरकार की दखल

इंडिगो के लगातार फ्लाइट कैंसिल होने के मुद्दे पर सिविल एविएशन स्टेट मिनिस्टर राम मोहन नायडू ने गृह मंत्री अमित शाह को जानकारी दी, जिसके बाद DGCA ने नियम पर पुनर्विचार करते हुए उसे रद्द कर दिया। इसके साथ ही एविएशन मिनिस्ट्री ने एयरलाइन को जल्द से जल्द हालात सामान्य करने के निर्देश दिए हैं। मंत्रालय में इस मुद्दे पर लगातार बैठकें चल रही हैं, जिसमें मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

DGCA का इंडिगो को निर्देश: हालात तुरंत सुधारें

इंडिगो ने DGCA को अपनी रिपोर्ट सौंपी है, जिसमें फ्लाइट कैंसिलेशन के कारणों का उल्लेख किया गया है। DGCA ने एयरलाइन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि: अगले 48 घंटे में ऑपरेशन सामान्य हों, संकट के समय टिकटों की कीमत न बढ़ाई जाए, एयरलाइन ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों को राहत जल्द मिलेगी।

 

इंडिगो CEO पीटर एल्बर्स का बयान

इंडिगो के CEO ने माना कि पिछले कुछ दिनों में एयरलाइन यात्रियों को वादा किया गया अनुभव नहीं दे पाई। उन्होंने कहा: “हम हर दिन करीब 3.8 लाख यात्रियों को सेवा देते हैं। अचानक कई ऑपरेशनल चुनौतियों, तकनीकी दिक्कतें, खराब मौसम, शिड्यूल बदलाव, एविएशन सेक्टर में भीड़ और नए FDTL नियम, की वजह से हमारे ऑपरेशन प्रभावित हुए हैं। ”उन्होंने बताया कि इंडिगो का नेटवर्क बहुत बड़ा है, जिसकी वजह से छोटी रुकावटें भी बड़ा प्रभाव डालती हैं। “हमारा पहला लक्ष्य है कि फ्लाइट ऑपरेशन तेजी से सामान्य किया जाए और punctuality को वापस पटरी पर लाया जाए। यह आसान नहीं है, लेकिन हमारी टीम लगातार काम कर रही है।”

Related Articles

Back to top button