ईरान में भारतीयों के लिए हाई अलर्ट, 48 घंटे घर में रहने की सख्त सलाह
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए हाई अलर्ट, दूतावास की सख्त एडवाइजरी 48 घंटे घर में रहने की अपील, सैन्य और संवेदनशील इलाकों से दूर रहने का निर्देश बढ़ते तनाव के बीच हेल्पलाइन जारी, ट्रंप के बयान से हालात और गंभीर

Iran crisis: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की है। दूतावास ने वहां मौजूद सभी भारतीय नागरिकों से साफ कहा है कि अगले 48 घंटे बेहद संवेदनशील हैं, इसलिए बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें और पूरी तरह सतर्क रहें।
48 घंटे तक घर में रहें, सुरक्षित जगहों पर रहें
दूतावास ने पहले जारी निर्देशों को दोहराते हुए कहा है कि भारतीय नागरिक फिलहाल अपने ठिकानों पर ही रहें। खास तौर पर बिजली से जुड़े प्रतिष्ठानों, सैन्य ठिकानों और बहुमंजिला इमारतों की ऊपरी मंजिलों से दूरी बनाए रखें। किसी भी तरह की यात्रा या राजमार्ग पर निकलने से पहले दूतावास से अनुमति लेना जरूरी बताया गया है।
होटल में ठहरे लोग कमरे से बाहर न निकलें
जो भारतीय नागरिक होटलों या दूतावास द्वारा तय किए गए ठिकानों पर रह रहे हैं, उन्हें अपने कमरों में ही रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, वहां मौजूद दूतावास की टीम के संपर्क में लगातार बने रहने को कहा गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि सभी लोग केवल आधिकारिक अपडेट पर ही भरोसा करें।
आपातकालीन मदद के लिए हेल्पलाइन जारी
किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दूतावास ने 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं: +989128109115, +989128109102, +989128109109, +989932179359, ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in
ट्रंप की धमकी से बढ़ा तनाव
इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर तय समय सीमा तक समझौता नहीं हुआ, तो हालात बेहद गंभीर हो सकते हैं। ट्रंप ने यहां तक कह दिया कि “एक पूरी सभ्यता खत्म हो सकती है,” जिससे वैश्विक स्तर पर चिंता और बढ़ गई है।



