ईरान-अमेरिका जंग का 35वां दिन: ट्रंप की चेतावनी से बढ़ा तनाव, 48 घंटे में बड़े हमले के संकेत
ट्रंप की 48 घंटे वाली चेतावनी से बढ़ा युद्ध का खतरा ईरान ने ठुकराई अमेरिका की शर्तें, हमले जारी मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव, सीजफायर की उम्मीद कमजोर

Iran crisis: मध्य-पूर्व में जारी युद्ध को 35 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक सीजफायर को लेकर कोई ठोस सहमति बनती नजर नहीं आ रही है। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump के एक नए बयान ने हालात को और ज्यादा तनावपूर्ण बना दिया है। उनकी हालिया पोस्ट से यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में संघर्ष और तेज हो सकता है।
ट्रंप ने फिर याद दिलाई डेडलाइन
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए ईरान को दी गई समयसीमा का जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि, “याद है जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था? अब समय तेजी से खत्म हो रहा है।” ट्रंप ने साफ तौर पर चेतावनी देते हुए कहा कि अगले 48 घंटों में बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।
ईरान ने नहीं दिखाई नरमी
दूसरी तरफ ईरान की ओर से भी कोई नरमी देखने को नहीं मिल रही है। उसने अमेरिका की शर्तों को मानने से इनकार कर दिया है। यहां तक कि पाकिस्तान के जरिए की गई मध्यस्थता को भी ठुकरा दिया गया है।
लगातार हमले, अमेरिका को नुकसान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 24 घंटों में ईरान ने अमेरिका और इजरायल के खिलाफ हमले तेज कर दिए हैं। इस दौरान अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ईरान ने F-35 Lightning II और F-15 समेत कई सैन्य विमान और हेलीकॉप्टर मार गिराए हैं।
बढ़ती जंग, घटती उम्मीद
लगातार बढ़ते हमलों और सख्त बयानों के बीच अब यह साफ होता जा रहा है कि फिलहाल युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा। आने वाले 48 घंटे इस संघर्ष के लिए बेहद अहम साबित हो सकते हैं।



