इस्तांबुल में गैस विस्फोट से दो इमारतें ढही, एक की मौत, कई घायल

इस्तांबुल में गैस विस्फोट से दहला फातिह जिला दो इमारतें गिरीं, 1 की मौत और कई घायल पुरानी इमारतों ने बढ़ाया हादसे का खतरा

Turkiye: इस्तांबुल के फातिह जिला में रविवार दोपहर एक जोरदार प्राकृतिक गैस विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना तेज था कि दूर-दूर तक इसकी आवाज सुनी गई। हादसे में दो इमारतें ढह गईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

 

मलबे से घायलों को निकाला गया

इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल के मुताबिक, राहत और बचाव टीमों ने मलबे में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

गवर्नर ने किया मौके और अस्पताल का दौरा

गवर्नर गुल ने हादसे की जगह का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। अधिकारियों के अनुसार, जो इमारतें गिरी हैं उनमें एक दो मंजिला और दूसरी एक मंजिला थी।

 

एक इमारत का ढहना बना दूसरी के गिरने की वजह

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, विस्फोट एक इमारत में हुआ था। शुरुआती जांच में इसे प्राकृतिक गैस लीक से जुड़ा बताया जा रहा है। धमाके के बाद पहली इमारत गिर गई, जिसकी चपेट में आकर बगल की दूसरी इमारत भी ढह गई।

 

पुराने मकानों की वजह से बढ़ा खतरा

फातिह जिला पहले से ही भवन सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। यहां ज्यादातर इमारतें कई दशक पुरानी हैं और आधुनिक भूकंपीय (seismic) मानकों के अनुसार नहीं बनी हैं, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बढ़ जाता है।

Related Articles

Back to top button